एक्सप्लोरर

Bihar: तेजस्वी ने कहा- हमारी पार्टी में BJP से अधिक 'राजपूत' MLA-MLC, गिरिराज सिंह ने किया पलटवार, कह दी ये बात

Giriraj Singh Statement: गिरिराज सिंहने कहा कि उन्होंनो सोचा था कि लालू प्रसाद यादव ठाकुरों से माफी मांग कर समाज में एक शांति बहाल करेंगे लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के एक बयान पर रविवार (01 अक्टूबर) को पलटवार किया. तेजस्वी यादव ने बीते शनिवार (30 सितंबर) को कहा था कि बीजेपी से ज्यादा उनकी पार्टी में राजपूत एमएलए और एमएलसी हैं. इस पर गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. कहा कि यह संख्या बल का सवाल नहीं है, मानसिकता का सवाल है. गिरिराज सिंह पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल की मानसिकता शुरू से ही भेद करने का रहा है. मैंने सोचा था कि लालू प्रसाद यादव ठाकुरों से माफी मांग कर समाज में एक शांति बहाल करेंगे लेकिन ऐसा उन्होंने नहीं किया. उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी. दिल दुखाकर अच्छा नहीं किया." 

बता दें कि आरजेडी से राज्यसभा सांसद मनोज झा ने 21 सितंबर को सदन में 'ठाकुर' वाली कविता पढ़ी थी. इसके बाद आरजेडी के विधायक चेतन आनंद ने मोर्चा खोल दिया. हालांकि मनोज झा के सपोर्ट में खुद आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव हैं. लालू का कहना है कि मनोज झा ने कुछ गलत नहीं कहा है.

अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान की गिरिराज ने की निंदा

वहीं दूसरी ओर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने शुक्रवार (29 सिंतबर) को महिला आरक्षण पर दिए गए अपने बयान के बाद वो विवादों में घिर गए हैं.  मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कह दिया कि महिलाओं के आरक्षण के नाम पर लिपस्टिक और बॉब कट वाली औरत नौकरी में चली आएंगी तो आपकी महिलाओं का हक नहीं मिलेगा. इसके बाद बिहार में बवाल मच गया. गिरिराज सिंह ने आरजेडी नेता के इस बयान की घोर निंदा की.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर आरजेडी का फोकस

बता दें कि पिछले दिनों आरजेडी नेता मनोज झा की 'ठाकुर' वाली कविता पढ़े जाने के बाद से बिहार में सियासत शुरू हो गई है. सामने लोकसभा 2024 चुनाव है और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव है. आरजेडी इन दोनों चुनाव पर फोकस करना चाहती है.

ये भी खबरे पढ़ें: Bihar Politics: 'ठाकुर' की सियासत! आनंद मोहन और चेतन की होगी BJP में एंट्री? जानिए विजय कुमार सिन्हा क्या बोले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget