एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह की यात्रा से पार्टी ने बनाई दूरी तो आया सांसद का बड़ा बयान, बोले- 'BJP से...'

Giriraj Singh Hindu Swabhiman Yatra: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने साफ कहा कि ये यात्रा गैर राजनीतिक यात्रा है.

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार (18 अक्टूबर) से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकलने वाले हैं. इससे पहले आज गुरुवार (17 अक्टूबर) को बेगूसराय से रवाना होने से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया. बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि ये यात्रा गैर राजनीतिक यात्रा है. मैं गिरिराज हिंदू बनकर स्वामी दीपांकर जी के नेतृत्व में जा रहा हूं. ना बीजेपी से कोई लेना-देना है, ना जेडीयू से और ना एनडीए से लेना-देना है.

सीमांचल के दौरे  से पहले गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला. बेगूसराय में मीडिया से कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं इसलिए वो हल्की बाते करते रहते हैं. वो कानून को नहीं मानते हैं. अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था. गिरिराज सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस की नाजायज औलाद की तरह है, जो वक्फ बोर्ड कहे वही सही है. उन्होंने कहा कि इसको खत्म करना चाहिए.

भागलपुर से शुरू होगी गिरिराज सिंह की यात्रा

दूसरी ओर गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह कल (शुक्रवार) भागलपुर से शुरू होगी. 22 तारीख को खत्म होगी. गिरिराज सिंह ने कहा कि हम लोग 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' पर निकल रहे हैं. कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वोट के सौदागरों के विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, लालू यादव और ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं पर भी निशाना साधा.

उधर यात्रा पर निकलने से पहले कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को फूल-माला पहनाया. गर्मजोशी के साथ बेगूसराय से रवाना किया. बता दें कि बीते बुधवार (16 अक्टूबर) को ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में कहा था, "यह उनकी यात्रा है. बीजेपी और पार्टी की नहीं है. इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा."

यह भी पढ़ें- सीवान-छपरा शराबकांड के लिए RJD जिम्मेदार? BJP के साथ JDU का भी हमला, उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget