एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: गिरिराज सिंह ने बजट के मुद्दे पर लालू यादव का नाम लेकर विपक्ष को दी चुनौती, खोली 'पुरानी फाइल'

Budget 2024: केंद्रीय बजट को लेकर बिहार में सियासत गरमाई हुई है. वहीं, विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Giriraj Singh: आम बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए पहली बार 2015 में 1.25 लाख करोड़ रुपये की घोषणा की थी और 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किया. एनडीए सरकार ने हमेशा बिहार को सौगातें दी है. जहां तक विपक्षी दलों के बयान का सवाल है, लालू यादव और कांग्रेस बोले कि एनडीए सरकार ने बजट में जो बिहार को दिया है, वो नहीं देना चाहिए था.

उन्होंने आगे कहा कि जब लालू यादव और कांग्रेस सरकार में थे तब उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया, जबकि उस समय नियम था और बिहार के दोनों सदन से यह पास हुआ था, लेकिन अब विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान नहीं है, इसलिए मोदी सरकार ने बिहार को विकास दिया है. यह बजट बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने इसे 'सुपर बजट' बताते हुए कहा कि बिहार में बहार है और एनडीए की सरकार ही रहेगी.

गिरिराज सिंह ने केंद्रीय बजट को सराहा

गिरिराज सिंह ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट चार स्तंभ युवा, किसान, गरीब और महिला पर टिका हुआ है. एमएसएमई, कृषि और महिला के कल्याण सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है.वहीं, बिहार और आंध्र प्रदेश को बजट में मिली सौगातों की विपक्षी दलों द्वारा आलोचना करने पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय उनकी सरकार ने जो वादा किया था, वो आंध्र प्रदेश को नहीं मिलना चाहिए, क्या आंध्र प्रदेश को उसकी राजधानी के विकास के लिए फंड नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस की सरकार थी, तब भी मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश को फंड दिया था और आज भी दिया है.

ये भी पढे़ं: Lalu Yadav: 'आम आदमी के दिल पर खंजर', लालू यादव ने कविता के रूप में बजट पर दी अनोखी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget