एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के रायबरेली से लड़ने पर गिरिराज सिंह की दो टूक, बहादुर शाह जफर का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

Giriraj Singh Attacks on Congress: रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा. यह सीट पहले सोनिया गांधी के पास थी.

Giriraj Singh: रायबरेली लोकसभा सीट (Rae Bareli Lok Sabha Seat) से अब तस्वीर साफ हो गई कि यहां से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने इसकी घोषणा कर दी है. यह सीट पहले सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के पास थी. अब जब यह तय हुआ है कि इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है. बीजेपी के कद्दावर नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शुक्रवार (03 मई) को दो टूक में निशाना साधा है.

'गांधी परिवार जहां से हारता है वहां दोबारा नहीं जाता'

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गांधी परिवार जहां से हारता है वहां फिर दोबारा नहीं जाता है. जिस तरह राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी. इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे.

गिरिराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके. गिरिराज सिंह  मुगल सल्तनत को याद किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली उसी प्रकार से है. बता दें कि गिरिराज सिंह बेगूसराय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने यह सारी बातें कही हैं.

रायबरेली से बीजेपी ने दिनेश प्रताप सिंह को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से होगा. सूत्रों की मानें तो शुक्रवार सुबह 10:30 बजे विशेष विमान से राहुल गांधी फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर करीब 12:15 बजे वह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. रायबरेली के साथ अमेठी भी हॉट सीट है. इस सीट से कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को पार्टी ने मैदान में उतारा है. इन सीटों पर 20 मई को चुनाव होना है.

यह भी पढ़ें- Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में BSP ने उतारे और 11 प्रत्याशी, इसमें मजबूत चेहरे भी शामिल, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget