एक्सप्लोरर

Odisha Train Accident: 'मोदी-मोदी का नारा लगवा रहे हैं', ओडिशा रेल हादसे के बाद PM के दौरा पर भड़के बलियावी

Ghulam Rasool Baliyavi News: गुलाम रसूल बलियावी रविवार को ओडिशा रेल हादसे को लेकर बयान दिए. इस दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरी राजनीति की जा रही है.

नवादा: जिले में पहुंचे जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) को लेकर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. गुलाम रसूल बलियावी (Ghulam Rasool Baliyavi) कहा कि रेल हादसे से पूरा देश सदमा में है. एक तरफ पूरे रेलवे ट्रैक पर शव बिखरा पड़ा है. लाश के बगल में  पीएम नरेंद्र मोदी खड़े हैं और मोदी-मोदी का नारा लगवा रहे हैं. जले हुए पर नमक छिड़कने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि मौत पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के द्वारा ही पूरी राजनीति की जा रही है. गुलाम रसूल बलियावी ने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पीएम मोदी को बताया कायर बताया और रेल मंत्री से इस्तीफा की मांग की.

पीएम रेल मंत्री को बर्खास्त करें- गुलाम रसूल बलियावी 

गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को छुपने के लिए कहीं भी जगह नहीं है इसलिए एक मुसलमान और दूसरा पाकिस्तान का जगह लेकर मुसलमान और पाकिस्तान करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है. इनका कोई कार्य नहीं है. आर्मी के जवान के कई कार्य को बदल दिया. नोटबंदी कर दिया, शहर का नाम भी बदल दिया है और अब देश की संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है. हमारी बेटियां न्याय के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने कहा कि 56 इंच का सीना दिखाते हुए पीएम रेल मंत्री को बर्खास्त करें और बृजभूषण को कानून के हवाले करें.

पीएम पर मोदी पर लगाया आरोप

जेडीयू नेता ने बीजेपी नेताओं पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर देश का तिरंगा लेकर यह नेता नहीं पहुंचते हैं. देश के पीएम पर बलियावी ने एक बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि रेलवे के बड़े हादसे में मोदी को पहुंचने से पहले ही बीजेपी के तमाम लोग वहां पहुंचकर मौत के सामने ही मोदी-मोदी का नारा लगाने लगे. नारेबाजी पर मोदी पूरी तरह चुप्पी साधे रहे. ऐसा क्यों? आगे उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने ही सम्राट चौधरी को बिहार में पहचान दिया है इसलिए बीजेपी के गद्दी पर बैठे हैं और हम लोगों का ही कुछ काम सम्राट चौधरी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget