एक्सप्लोरर

Gaya Pitrapaksha Mela 2021: नहीं होगा विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का आयोजन, कर सकेंगे पिंडदान, देखें पूरी गाइडलाइन

कोरोना से बचाव को लेकर इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन यहां आने वाले लोग पिंडदान, तर्पण, श्राद्धकर्म व कर्मकांड कर सकेंगे. इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं.

गयाः कोरोना की वजह से इस बार भी गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले (Pitrapaksha Mela) का आयोजन नहीं किया जाएगा. हालांकि जो पिंडदानी आ रहे हैं उन्हें कोरोना की जांच करानी होगी. जांच को सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य डीपीएम नीलेश कुमार और सिविल सर्जन डॉ. केके राय को निर्देश दिया गया है. इसके लिए विष्णुपद मंदिर परिसर में कोरोना की जांच कैंप व मोबाइल वैन के माध्यम से की जाएगी. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को निर्देश जारी किया गया है.

दरअसल, गया में अश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष शुरू होता है. इस वर्ष यह 20 सितंबर से शुरू होगा और 15 दिनों तक चलेगा. कोरोना से बचाव व सुरक्षा को लेकर इस बार मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है, लेकिन यहां आने वाले लोग पिंडदान, तर्पण, श्राद्धकर्म व कर्मकांड कर सकेंगे. बता दें कि कोविड के कारण ही पिछली बार भी पितृपक्ष मेले का आयोजन नहीं हो सका था. सरकार के आदेश के बाद अब धार्मिक स्थलों को खोला गया है, लेकिन गया में पितृपक्ष पर गया में मेले को लेकर पूरी तरह से रोक लग गई है.

बताया जाता है कि जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें कोरोना का टीका भी दिया जाएगा. किसी होटल, धर्मशाला व गेस्ट हाउस में ठहरे किसी व्यक्ति की कोरोना जांच में बाधा उतपन्न करने की स्थिति में उनके खिलाफ आपदा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 10 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा. वहीं दूसरे अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे ज्यादा संख्या में न आएं.

एक नजर में देखें मेले से जुड़ी गाइडलाइन

  • पिंडदान के लिए आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच.
  • जिन्होंने टीका नहीं लिया है उन्हें दी जाएगी वैक्सीन.
  • आपदा एक्ट के उल्लंघन पर दर्जी होगी प्राथमिकी.
  • कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर 10 दिनों तक आइसोलेशन.
  • कम से कम संख्या में लोगों से आने की अपील.

श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई भी दिक्कत

उद्योग मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि कोविड को ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष मेले का आयोजन नहीं होगा. हालांकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा अतिथि देवो भवः के तर्ज पर की जाएगी. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

Asaduddin Owaisi in Patna: असदुद्दीन ओवैसी ने PM मोदी को ‘ललकारा’, दम है तो तालिबान को आतंकी घोषित करें

Bihar News: गोपालगंज में वायरल फीवर से एक और बच्चे की मौत, अब तक 9 बच्चों की जिले में जा चुकी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget