एक्सप्लोरर

Corona Virus: गया में एक साथ मिले कोरोना के 3 मरीज, हड़कंप, विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी मुश्किलें

Gaya News: आरटीपीसीआर जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सभी संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है.

गया: जिले में एक साथ तीन कोरोना संक्रमित मरीज (Corona Virus) मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जिले में 160 दिन बाद कोरोना जांच में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Gaya News) आई है. आरटीपीसीआर जांच में शनिवार को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सभी संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है. वहीं, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पटना सैंपल भेजा गया है. वहीं, गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट से पैनिक होने की जरूरत नहीं है.

सभी संक्रमित को किया गया होम आइसोलेट 

बताया जा रहा है कि तीनों संक्रमित मरीज सामान्य सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे. जब इन मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो सभी मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. कोरोना संक्रमित मरीज शहर के टिकारी रोड, बेलागंज और वजीरगंज का रहने वाले हैं. सभी संक्रमित मरीजों की उम्र 20 साल से कम ही है. वहीं, गया के सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों की स्थिति सामान्य है. सभी संक्रमित को होम आइसोलेट किया गया है. 

गया में बढ़ा करोना का खतरा

आगे सिविल सर्जन ने बताया कि भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा मास्क का प्रयोग करें. वहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के  फेब्रिकेटेड वार्ड में बेड को सुरक्षित रखा गया है. एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है. बता दें कि बोधगया में पर्यटन सीजन शुरू है. इसके साथ ही बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा एक महीने के प्रवास पर हैं. इस दौरान दर्जनों देशों के बौद्ध श्रद्धालू और विदेशी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गयी है. बोधगया में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना जांच नहीं की जा रही है. लापरवाही बरती जा रही है जिससे कोरोना का खतरा बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases: मुजफ्फरपुर में मिला कोरोना का मरीज, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया सैंपल, बढ़ाया गया जांच का दायरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद
पटना कोचिंग विवाद से सुर्खियों में आए मुसल्लहपुर हाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget