एक्सप्लोरर

Gaya Blast: गया में कचरे के ढेर में विस्फोट, एक घायल, बम डिस्पोजल स्क्वायड टीम को दी गई सूचना

Bihar News: गया के टीलहा में कूड़े की दुकान में विस्फोट से दुकानदार घायल हो गया. विस्फोट से उसकी उंगली कट गई. एफएसएल और बम डिस्पोजल दल जांच के लिए बुलाए गए हैं.

Gaya Blast: गया के टीलहा धर्मशाला रोड में शनिवार को एक कचरा दुकान में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट की आवाज सुन आस-पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई. विस्फोट की आवाज सुन सड़कों से गुजर रहे लोग भागने लगे तो वहीं, कुछ देर के लिए सड़कों पर आवागमन भी बंद हो गया. विस्फोट की घटना में कचरा दुकानदार जौहर मंसूरी बुरी तरह घायल हो गया है. उसका दोनों हाथ जख्मी हो गया. 

दुकानदार के एक हाथ की उंगली कट गई है. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है- एसएसपी

घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन थाना की पुलिस और टाउन एसएसपी पीएन साहू घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं. टाउन एएसपी पीएन साहू ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. विस्फोट में उसकी एक उंगली कट गई है. घटना के बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है. घटनास्थल से कोई भी विस्फोटक या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

विस्फोट से पूरे दुकान में छाया अंधेरा

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय बना हुआ. बताया जा रहा है कि कचरा में किसी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ होगा. दुकानदार कचरे को बैग से निकालकर अलग कर रहा था. इस दौरान कचरे के बीच विस्फोट हो गया. विस्फोट से पूरे दुकान में अंधेरा छा गया. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मौके पर कई आलाधिकारी पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बांका में कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 की मौत, 1 की हालत नाजुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
बिहार में DGP के लिए BJP-JDU में लड़ाई? प्रशांत किशोर का बड़ा दावा

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget