एक्सप्लोरर

Ganga Vilas Cruise: बिहार में कहां से गुजरेगा और कहां रुकेगा क्रूज? शुभारंभ के बाद तेजस्वी ने की है खूब तारीफ

Bihar News: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रूज का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया है. तेजस्वी ने भी उनकी खूब तारीफ की है.

पटना: गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) का प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया है. इस दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार की ओर से ऑनलाइन प्रतिनिधित्व किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि गंगा विलास क्रूज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे लंबी नदी जल यात्रा करेगा. क्रूज बिहार में कुल छह जगहों पर रुकेगा जहां टूरिस्ट पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेंगे. इस दौरान हालांकि कार्यक्रम में नीतीश कुमार शामिल नहीं थे. इस क्रूज की कई सारी विशेषताएं हैं. 

बिहार में कहां है ठहराव

ये क्रूज बिहार में कुल छह जगहों पर रुकेगा जिसमें बक्सर, छपरा, पटना, सिमरिया, मुंगेर, सुल्तानगंज और कहलगांव शामिल है. क्रूज जहां भी रुकेगा पर्यटक वहां से ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण कर सकते हैं. ये क्रूज 25 नदियों से गुजरते हुए बांग्लादेश तक यात्रा करेगा. क्रूज के बिहार में गुजरने से यहां के इतिहास और संस्कृति का परिचय होगा. इसके साथ ही यात्रा को सुगम  और गतिमान बनाने के लिए प्रत्येक जगह एक एक नोडल अधिकारी की तैनाती भी की गई है. कहा जा रहा कि इसके जरिए पर्यटन सेक्टर में बहार आएगी. इस क्रूज में यात्रा के लिए टिकट खरीदनी होगी जिसकी कीमत 25 हजार रुपये हो सकती है. यानी कि कुल 51 दिन की यात्रा के लिए 20 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

बिहार में हो रहा विरोध पर तेजस्वी ने की तारीफ

जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा था कि गंगा विलास क्रूज को चलाना केवल पैसे की लूट है. हर साल इसके लिए गंगा नदी में बने गाद को साफ कराया जाएगा. फिर हर साल बाढ़ में गाद भर जाएगा. इधर, तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से काफी अच्छी पहल है. इससे पर्यटन में विकास होगा और नई ऊर्जा प्रदान होगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Education Minister: शिक्षा मंत्री के बयान पर जेडीयू आरजेडी की राय अलग, नीतीश के बाद ललन सिंह ने कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Stampede Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
Live: लखीसराय भगदड़ में 8 की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget