एक्सप्लोरर

JDU के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने थामा RJD का दामन, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

Master Mujahid Alam: मुजाहिद आलम ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों और अपने चाहने वालों की मांग पर वो आरजेडी में शामिल हुए हैं. पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे.

किशनगंज में सोमवार को जेडीयू के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम आरजेडी में शामिल हो गए. विधायक इजहार अस्फी के साथ-साथ मास्टर मुजाहिद आलम के हजारों समर्थक वहां पहुंचे थे. तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. 

क्यों दिया था जेडीयू से इस्तीफा?

पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बीते दिनों वक्फ संशोधन कानून पारित होने के बाद जेडीयू से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद आज सोमवार को उन्होंने राजद की सदस्यता ग्रहण की. वहीं किशनगंज में आरजेडी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो राज्य में कभी भी एनआरसी लागू नहीं होने नहीं दिया जाएगा, साथ ही वक्फ कानून को फाड़ दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से चुनाव आयोग दलितों और मुसलमानों का नाम कटवाना चाहती है, लेकिन हम लोग ऐसा कभी नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि सीमांचल के सुरजापुरी और शेरशाहवादी समुदाय के लोगों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बुरी नजर है, लेकिन उन्हें सफल नहीं होने देंगे.

तेजस्वी का नीतीश कुमार पर निशाना

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जमकर निशाना साधा और कहा कि वो बूढ़े हो चुके हैं. 15 साल पुरानी गाड़ी पर नहीं अब लोग नई गाड़ी पर चढ़ना चाहते है और अब बिहार उनसे नहीं संभल रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीमांचल में गरीबी, बेरोजगारी, बाढ़ का मुद्दा है और हमारी सरकार बनेगी तो गरीबों के हित में काम किया जाएगा. मुफ्त बिजली दिए जाने पर कहा कि हमने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी, जिसकी नकल करते हुए 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की गई है.

वहीं सदस्यता ग्रहण करने के बाद मुजाहिद आलम ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों और अपने चाहने वालों की मांग पर वो पार्टी में शामिल हुए. पार्टी की मजबूती के लिए वो काम करते रहेंगे. किशनगंज जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष नुदरत महजबी ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने दो दिन पूर्व ही जनसुराज पार्टी से इस्तीफा दिया था. 

ये भी पढ़ें: 'देश किसी सुरक्षित हाथों में नहीं है', बोले पप्पू यादव- नहीं पकड़े गए पहलगाम आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget