एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU टूट के कगार पर? सुशील कुमार मोदी बोले- ऐसे दल की हमें जरूरत नहीं

Sushil Kumar Modi: राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि चिराग पासवान पर ठीकरा फोड़ने से पहले अपनी जमीन जेडीयू खुद देखे. नीतीश कुमार ने विश्वासघात किया है.

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी ने नहीं, नीतीश कुमार ने ही पीठ में छुरा भोंका और जनादेश से विश्वासघात किया. अब हमें उनकी आवश्यकता नहीं है. पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 44 और बीजेपी को उससे ज्यादा 75 सीटें मिलने के बाद भी चुनाव-पूर्व वादे का पालन करते हुए नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनाना क्या "पीठ में छुरा भोंकना" है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का जनाधार लगातार घट रहा है. उनके नेतृत्व में जेडीयू को 2010 में 115, 2015 में 75 और 2020 में 44 सीटें मिलीं.

बीजेपी राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी ने जेडीयू के लिए भी वोट न मांगे होते, तो पार्टी की हालत और खराब होती. इसका आभार मानने के बजाय ललन सिंह रोज प्रधानमंत्री और बीजेपी को कोस रहे हैं.

'चिराग पर ठीकरा फोड़ने से पहले अपनी जमीन देखे जेडीयू'

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोग देख रहे हैं कि किसने किसकी पीठ में छुरा भोंका और किसने पलटी मारी? राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार इतने कमजोर हो गए हैं कि चिराग पासवान उनकी पार्टी को 44 सीट पर उतार दें? उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाने से पहले जेडीयू को अपनी जमीन देखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पिछले साल विधानसभा के तीन में से दो उपचुनाव बीजेपी ने जीते और मोकामा में पार्टी 60 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही. नीतीश कुमार अपना वोट ट्रांसफर नहीं करा पाए. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह और जीतन राम मांझी ने जेडीयू का साथ छोड़ दिया. उनके कई नेता बीजेपी में आए, लेकिन बीजेपी छोड़ कर कोई नहीं गया. जब नीतीश कुमार की पार्टी विलय या विघटन के कगार पर खड़ी है, तब बीजेपी को उनकी कोई आवश्यकता नहीं है.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan News: नीतीश पर चिराग पासवान का तंज,' RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget