एक्सप्लोरर

Fodder Scam: चारा घोटाला के पांचवें मामले पर फैसला आज, पढ़ें- कहां हुई थी चूक, क्यों फंस गए लालू यादव

चारा घोटाला में तत्कालीन सीएम लालू यादव ने अपने हाथ से लिख कर चार पन्ने का आदेश पत्र जांच एजेंसी को दिया था. लेकिन जांच एजेंसी कुछ नहीं कर पाई और सीबीआई ने लालू को भी दोषी मानते हुए केस दर्ज किया, 

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) बाहर रहेंगे या फिर से जेल जाएंगे, इस बात का आज फैसला हो जाएगा. मंगलवार को रांची के सीबीआई अदालत में बिहार के चर्चित चारा घोटाला का पांचवा फैसला आना है. डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा. बता दें कि इस मामले के मुख्य आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव हैं. इनके अतिरिक्त 100 से अधिक लोग भी घोटाले में शामिल हैं. कोर्ट में 11 बजे से सुनवाई शुरू होगी.

एबीपी ने लालू के वकील से की खास बातचीत 

बता दें कि चारा घोटाला के इसी मामले में गाय, भैंस, सांड आदि मवेशी को स्कूटर और मोटरसाइकिल पर हरियाणा से लाने की डॉक्यूमेंट सीबीआई के वकील ने पेश की है. ऐसे में इन सबूतों को लेकर क्या दलीलें होंगी, जे जानने के लिए 26 साल से चारा घोटाला का केस देख रहे लालू यादव के वकील से प्रभात कुमार से एबीपी ने खास बातचीत की. बातचीत के दौरान लालू यादव के वकील ने बताया  कि बाइक और स्कूटर से मवेशी लाने का मामला राज्य सरकार के पशुपालन विभाग का नहीं है. यह मामला केंद्र सरकार का है. 

Bihar Crime: चोरी करने घर में घुसा था शख्स, सोती हुई बच्ची को अकेले देखकर बिगड़ी नियत, फिर... 

उन्होंने कहा, " उस वक्त केंद्र सरकार की योजना थी कि आदिवासियों को जीवन यापन के लिए मवेशी दी जाए. उसी में गड़बड़ी मामला सीबीआई ने पेश किया है. हालांकि,उस वक्त मुख्यमंत्री लालू यादव थे." वकील ने कहा भले ही चार केस में लालू यादव को सजा हो गई हो, लेकिन पांचवें में उम्मीद बनी हुई है. अगर लालू प्रसाद यादव को तीन साल से कम की सजा होती है, तो कल उन्हें बेल मिल सकता है.

लालू ने खुद से लिखा था आदेश पत्र

एबीपी न्यूज के हाथ में लालू यादव का चार पन्ने का हाथ से लिखा हुआ आदेश पत्र भी हाथ लगा, जिस पर वकील प्रभात कुमार ने कहा कि आदेश पत्र 1996 का है, जो लालू ने खुद अपने हाथ से लिख कर मुख्य सचिव फूल कुमार को दिया था. उस आदेश में जो लोग इस गबन में सम्मिलित थे, उन पर त्वरित कार्रवाई करने की बात लिखी गई थी. वकील प्रभात कुमार ने यह भी कहा कि लालू ने एलएलबी किया है, और लॉ की जानकारी उन्हें बहुत अच्छे से है. इस कारण वह कोई भी आदेश पत्र अपने हाथ से ही लिखते थे. बाकी मंत्रियों की तरह टाइप किया हुआ पर सिग्नेचर नहीं करते थे.

ऐसे में जब उनसे सवाल पूछा गया लालू प्रसाद यादव एलएलबी किए हुए हैं और कानून के अच्छे जानकार थे तो फिर कहां चूक हो गई? इस पर वकील प्रभात रंजन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव 1996 में मुख्यमंत्री थे. उन्होंने बैठक कर आदेश पत्र फोर्स एजेंसी को दिया, जिसमें ट्रेजरी अधिकारी ,सम्बंधित जिला के डीएम एवं कई अन्य अधिकारी जांच एजेंसी में शामिल थे. उन लोगों ने ठीक ढंग से काम नहीं किया. सीबीआई के वकील ने यह दलील पेश किया कि लालू मुख्यमंत्री थे और उनकी जवाबदेही थी. इस जवाबदेही का लालू ने सही से पालन नहीं किया. जबकि इस मामले में गलती पूरी तरह फोर्स एजेंसी की थी. लालू ने तो अपना काम कर दिया था.

हालांकि, वकील प्रभात रंजन यह भी कहते हैं की सभी गवाह और डाक्यूमेंट्स सीबीआई के वकील के पास एक ही है. लेकिन हर मामले में अलग-अलग सजा सुनाई गई है .लालू अभी बीमार चल रहे हैं, उम्र भी ज्यादा हो गई है. हम न्यायालय से आग्रह करेंगे कि उन्हें  रियायत बरती जाए.

यह भी पढ़ें -

BSEB 10th Exam Guidelines: जूता-मोजा पहन कर सेंटर में कर पाएंगे एंट्री, पढ़ें- बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन

CM नीतीश की दरबार में पहुंचा प्रेमी जोड़ा, सुरक्षा की लगाई गुहार, कहा- मुख्यमंत्री जी, प्यार करने वालों को बचाइए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'हम ऐसा करते रहेंगे...' पप्पू यादव पर हमला करने वाले आरोपी का पहला बयान
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव
'भगवा पहनने का अधिकार हमें नहीं?', वाराणसी में हुई FIR पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget