एक्सप्लोरर

BSEB 10th Exam Guidelines: जूता-मोजा पहन कर सेंटर में कर पाएंगे एंट्री, पढ़ें- बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक लगाई गई है. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का जूता-मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा.

BSEB 10th Exam Guidelines: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2022 आगामी 17 फरवरी से 24 फरवरी तक संचालित होगी. तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की पहली पाली 9:30 बजे सुबह से 12:45/ 12.15 बजे दोपहर तक और दूसरी पाली 1:45 बजे दोपहर से 5:00/4:30 बजे शाम तक होगी. परीक्षा के बाबत पटना में कुल 74 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पटना सदर अनुमंडल में 33, पटना सिटी अनुमंडल में 13, दानापुर अनुमंडल में 10, बाढ़ अनुमंडल में 7, मसौढ़ी अनुमंडल में 5 और पालीगंज अनुमंडल में 6 केंद्र हैं.

देर करने पर नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड द्वारा मिली जानकारी अनुसार परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की कड़ाई से फ्रिस्किंग की जाएगी. छात्राओं की फ्रिस्किंग के लिए एक सुरक्षित पर्दा नुमा कक्ष का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है. ताकि महिला परीक्षार्थियों का सघन फ्रिस्किंग सुरक्षित रूप से किया जा सके. दोनों पालियों की परीक्षा के शुरू होने के 10 मिनट पहले तक परीक्षार्थियों को ही परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, पड़ोसी ने देखा तो घरवालों को दे दी जानकारी, फिर...

वहीं, परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, व्हाट्सएप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का जूता-मोजा पहन कर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर पाएंगे. कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए भी एसओपी का पालन कराने का निर्देश दिया गया है.

दिखाना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट

माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी दिव्यांग परीक्षार्थी को परीक्षा में राइटर के लिए खुद राइटर लाने का विकल्प रहेगा. साथ ही जिला स्तर पर भी दिव्यांगता की अलग-अलग कोटि के अनुरूप राइटर का पैनल बनाया जाएगा और दिव्यांग परीक्षार्थियों द्वारा मांगे जाने पर उन्हें राइटर उपलब्ध कराया जाएगा. दिव्यांग जनों को मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन ,सरकारी स्वास्थ्य संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा निर्गत इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा कि वह लिखने में शारीरिक रूप से असमर्थ हैं और परीक्षा में लेखन के लिए उसे राइटर की आवश्यकता है. राइटर की सुविधा लेने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में क्षतिपूर्ति के रूप में अधिकतम 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय देय होगा.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश के मंत्री की ट्वीट पर 'अधिकारी' ने किया सवाल, पूछा- ये लिखने की क्या जरूरत थी, जानें क्या है पूरा मामला

Tej Pratap Yadav Y-Security: तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार से मांगी Y सिक्योरिटी, अपनी जान को बताया खतरा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
'पापा की छांव में जीना सीखा', लालू यादव के लिए रोहिणी का भावुक पोस्ट
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
पटना में विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में हंगामा, पुलिस से भिड़े शिक्षक
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget