एक्सप्लोरर

बाढ़ पीड़ितों ने एसएच-73 जाम कर किया हंगामा, मौके पर पहुंचे पदाधिकारी और मुखिया को बनाया बंधक

सरकारी रवैये नाराज बाढ़ पीड़ितों ने स्टेट हाईवे जामकर प्रदर्शन किया. इधर घंटों प्रदर्शन के बाद जब पदाधिकारी और मुखिया मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया.

छपरा: सरकारी रवैये से नाराज जिले मशरक प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों ने शुक्रवार को मंडल बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी के नेतृत्व में मशरक-मलमलिया एसएच-73 जाम कर प्रदर्शन किया. बाढ़ पीड़ितों ने घंटो सड़क जाम रखा, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. ऐसे में करीब 11 बजे जब सारण जिला कृषि पदाधिकारी के.के वर्मा और मुखिया प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे तो बाढ़ पीड़ितों ने उन्हें घेर कर बंधक बना लिया. यह सूचना स्थानीय पुलिस तक भी पहुंची लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा.

मिली जानकारी अनुसार मशरक पश्चिमी पंचायत के शास्त्री टोला, बेनछपरा, सियभुक्का, दोकड़ी गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों के सैकड़ों लोगों ने बाढ़ के पानी से परेशान होकर सड़क जाम किया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. लेकिन अभी तक कोई अधिकारी हाल-चाल जानने या मदद करने नहीं आए हैं. अधिकारियों के पास फोन करने पर कोई जबाव नहीं मिल रहा है.

इधर, सड़क पर प्रदर्शन की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई. एक तरफ बाढ़ और दूसरे तरफ जाम से लोग परेशान हो गए. दरअसल, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोग खाने-पीने के लिए तरस रहे हैं. गांव में डूबने लायक पानी आ गया हैं. लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है. कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या का समाधान नहीं निकाल रहे हैं, मुखिया से बोलने पर भी कोई समाधान नहीं निकला, जिससे परेशान होकर लोगों ने मुखिया को बंधक बना कर सड़क जाम कर दिया.

इस संबंध में स्थानीय मुखिया दिलीप कुमार महतो ने कहा कि उनकेे सभी वार्ड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. प्रशासन के लोगों से कहने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. ऐसे में बाढ़ के पानी से परेशान लोगों ने आक्रोशित होकर मुझे बंधक बना लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी

Embed widget