एक्सप्लोरर

Bihar: नवादा के ककोलत वाटरफॉल में बाढ़ का खतरा, पर्यटकों के लिए चेतावनी!

Nawada News: नवादा के ककोलत जलप्रपात में झारखंड की भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि वह घाटों और सीढ़ियों तक पहुंच गया है.

Kakolat Waterfall News: बिहार के नवादा जिले में स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल ककोलत वाटरफॉल में बाढ़ जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है. झारखंड के ऊपरी इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जलप्रपात में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया है. पानी इस कदर बढ़ गया कि वह झरने की सीढ़ियों और घाटों तक पहुंच गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. गिरते पानी का रंग मटमैला हो गया है, जो दर्शाता है कि मिट्टी और मलबा भी बड़ी मात्रा में बह कर नीचे आ रहा है.

लगातार बारिश से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
23 जून को स्थिति बेहद खतरनाक हो गई जब लगातार बारिश के कारण वाटरफॉल का जलस्तर अचानक बढ़ा और पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि ककोलत क्षेत्र में यह तीसरी बार है, जब बाढ़ जैसी स्थिति बनी है. बारिश के चलते न केवल मौसम में परिवर्तन देखा गया, बल्कि आसपास की जमीन भी गीली होकर फिसलन भरी हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है.

स्थानीय निवासियों और वन विभाग के कुछ कर्मचारियों ने इस स्थिति का वीडियो बनाकर पत्रकारों को उपलब्ध कराया है, जिससे यह मामला प्रकाश में आया. वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के कुछ स्थानीय अधिकारी ऊपरी अधिकारियों को स्थिति की पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं.

बताया जा रहा है कि चंद पैसों की लालच में खतरे को नजरअंदाज किया जा रहा है. इतना ही नहीं, वनकर्मियों को झरने की तस्वीरें लेने से भी रोका जा रहा है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि वास्तविक हालात छुपाने की कोशिश की जा रही है.

ककोलत वाटरफॉल बंद नहीं हुआ तो हो सकता है बड़ा हादसा 
बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि यदि समय रहते ककोलत जलप्रपात को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद नहीं किया गया, तो एक बड़ा हादसा हो सकता है. वन विभाग के एक कर्मी द्वारा ही यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है, जिससे प्रशासन हरकत में आया है.

वर्तमान में प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या लापरवाही के चलते ककोलत किसी त्रासदी का शिकार बनेगा या समय रहते कोई सख्त कदम उठाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget