एक्सप्लोरर

Flight Canceled Today: कोहरे की चपेट में बिहार, इन शहरों से पटना पहुंचने वाली कई फ्लाइटें आज रद्द, देखें लिस्ट

Flight Operations Disrupted: पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट रद्द की सूचना पहले से नहीं दी जा रही है. एयरपोर्ट पर जाने के बाद पता चल रहा है कि फ्लाइट कैंसिल है.

पटना: बिहार बीते कई दिनों से कोहरे की चपेट में है. यही वजह है कि पटना आने वाली कई फ्लाइटें आज के लिए रद्द की गई हैं. सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. कुछ जाने वाली फ्लाइट को भी रद्द किया गया है. लो विजिबिलिटी होने की वजह से विमान सेवाओं पर असर पड़ रहा है. कई यात्री तो ऐसे भी जिन्हें एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पता चल रहा है कि फ्लाइट रद्द हो गई है. बुधवार (17 जनवरी) को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने अपनी समस्या एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बताई.

क्या कहते हैं यात्री?

अंजर नाम के एक यात्री ने कहा कि रात भर ठंड में सड़क मार्ग से सफर कर पूर्णिया से बस से वह पटना पहुंचे. सुबह 10:45 बजे की इंडिगो की फ्लाइट थी. दिल्ली जाना था. वह जब एयरपोर्ट पहुंचे तो काउंटर पर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है. एसएमएस या कॉल के जरिए उन्हें इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी. कहा कि दो दिन बाद दिल्ली से पटना के लिए उनकी फ्लाइट थी. अब उधर के टिकट का पैसा बर्बाद हो जाएगा.

वहीं एक और यात्री गुलाम रब्बानी ने बताया कि वह भी पूर्णिया से रात भर सफर कर पटना पहुंचे हैं. दिल्ली के लिए सुबह 10:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट थी. एयरपोर्ट पहुंचे तो बताया गया कि फ्लाइट रद्द हो गई है. अचानक इसकी सूचना एयरपोर्ट पर दी जा रही है इससे समस्या हो रही है. जब हम यहां एयरपोर्ट पर काउंटर पर गए तो कहा जा रहा है कि आपके टिकट एजेंट को सूचना दी गई होगी. एजेंट को फोन करके पूछा तो उसने कहा कि उसके पास कोई सूचना नहीं आई है. रोहित नाम के यात्री ने कहा कि वह गया से सुबह पटना पहुंचे. उनकी भी दिल्ली की फ्लाइट थी. एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि फ्लाइट रद्द हो गई है.

आज पटना आने वाली इंडिगो की ये फ्लाइटें हुईं रद्द

  • हैदराबाद से पटना, सुबह 9:55, इंडिगो
  • दिल्ली से पटना, सुबह 10:10, इंडिगो
  • दिल्ली से पटना, सुबह 10:45, इंडिगो
  • चंडीगढ़ से पटना, दोपहर 1:10, इंडिगो
  • हैदराबाद से पटना, शाम 6:55, इंडिगो
  • बेंगलुरु से पटना, शाम 7:30, इंडिगो
  • मुंबई से पटना, रात 8:25, इंडिगो
  • दिल्ली से पटना, रात 8:45, इंडिगो

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: RJD का दही-चूड़ा, नीतीश को लालू का तिलक... बिहार की सियासत पर क्या बोल गए उपेंद्र कुशवाहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget