एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में बड़ा हादसा, गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

Begusarai News: बेगूसराय में बड़ा हादसा हुआ है. पांच लोगों की डूब जाने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. वहीं, मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

Bihar News: बेगूसराय में सोमवार को गंगा नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. सिमरिया गंगा घाट पर सभी मुंडन संस्कार मे शामिल होने गए थे. मामला चकिया थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बरौनी निवासी राजू कुमार के घर मुंडन संस्कार होने वाला है और सभी उसी मुंडन मे शामिल होने चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया  गंगा नदी के किनारे पहुंचे थे. घटना सोमवार की सुबह की है. जहां राजू कुमार के परिजन और उनके रिश्तेदार साहित अन्य लोग खुशी खुशी मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सिमरिया गंगा नदी के किनारे पहुंच थे.

इधर, परिवार के सदस्यों ने मुंडन संस्कार का रस्म शुरू किया गया और कुछ इस संस्कार मे शामिल होने वाले युवक स्नान के लिए नदी मे चले गए. स्नान करने के दौरान ये लोग आगे चले गए जिसके बाद ये सभी गहरे पानी मे डूब गए. जैसे ही इनके डूबने की सूचना लगी कि खुशी का माहौल मातम मे तब्दील हो गया.

मुंडन में पहुंचे थे सभी

मृतक की पहचान सोनू कुमार के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, 17 वर्षीय पुत्र बाबू साहब, अधिक शाह के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, प्रकाश मिश्रा के 17 वर्षीय पुत्र ओम मिश्रा, चंदन राम के 20 वर्षीय पुत्र कर्तव्य कुमार के रूप में हुई है. सभी मृतक फुलवारिया थाना क्षेत्र के वार्ड 03 के निवासी हैं. वहीं, घटना की जैसे ही थाना को सूचना मिली. थाना अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से सभी मृतक को निकाला.

पुलिस कार्रवाई में जुटी

घटना में दो सहोदर भाई की मौत हुई है. दोनों भाइयों में सबसे छोटे भाई मोहित कुमार ने बताया कि हम लोग राजू कुमार के यहां किराए मे रहते हैं और मकान मालिक के यहां मुंडन संस्कार था जिसमें हम सभी शामिल होने आए थे. इस घटना मे मेरे दो भाइयों की मौत हो गई है वहीं, घटना के संबंध मे चकिया थाना के अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गंगा घाट के पास कुछ युवक की डूबने से मौत हो गई है. घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोर के मदद से सभी को निकाला गया. आगे की कार्रवाई हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Road Accident: नवादा में ट्रैक्टर की चपेट में आने दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget