एक्सप्लोरर

कोरोना के बीच बिहार चुनाव की पहली रैली में उड़ी नियमों की धज्जियां, सवालों पर चुप रहे नड्डा

रैली के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जब एबीपी न्यूज ने कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा. जबकि नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं.

बिहार: कोरोना महामारी के बीच हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं की जन सभा शुरू हो गई है. कोरोना काल की पहली जनसभा गया शहर में हुई, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा. जनसभा में कोरोना के मद्देनजर एहतियात बरतने के पोस्टर और बैनर तो खूब नजर आए, लेकिन नियमों का पालन होता हुआ नजर नहीं आया. पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रह चुके नड्डा ने इसको लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा.

कोरोना के दौरान हुई पहली राजनीतिक रैली में शामिल होने गया के गांधी मैदान में करीब 5-6 हजार लोग जुटे. प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था थी लेकिन रस्म अदायगी के लिए.

मंच पर कुर्सियों के बीच दूरी जरूर थी, लेकिन लोगों के लिए लगाई गई कुर्सियों के लिए इसका ख्याल नहीं रखा गया. जाहिर है सभा में दो गज की दूरी केवल मंच पर नजर आई भीड़ में नहीं.

चुनाव चिन्ह वाला मास्क बांटा जरूर गया था, लेकिन उसे पहनने और पहने रहने की दिलचस्पी बहुत लोगों में नहीं थी. लोगों को दूरी बनाने और मुंह-नाक ढंकने के लिए जागरूक करता कोई नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया ना ही मंच से बार-बार इसकी घोषणा सुनाई दी.

कुल मिला कर पहली सभा में कोरोना को लेकर एहतियाती इंतजाम, लोगों में जागरूकता या भय की कमी साफ तौर पर नजर आई. आने वाले दिनों में रैलियों की संख्या बढ़ेगी. यही हाल रहा तो लापरवाही भी बढ़ेगी और कोरोना संक्रमण की संख्या भी.

रैली के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जब एबीपी न्यूज ने कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब देना जरूरी नहीं समझा. जबकि नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. वहीं इसको लेकर पूछे जाने पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि हर पैमाने पर रैली सफल रही है.

गया की रैली में नड्डा ने जम कर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही नीतीश सरकार के पहले बिहार की स्थिति का हवाला देकर फिर से एनडीए को जिताने की अपील की. नड्डा की रैली में हम पार्टी के जीतन राम मांझी और जेडीयू महासचिव आरसीपी सिंह भी मौजूद थे.

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
'अगर CJP बिहार आई तो...', क्या बोले जन सुराज चीफ प्रशांत किशोर?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
VIDEO: प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
प्रशांत किशोर ने पवन सिंह को बताया 'दारूबाज', बांकीपुर में बोले- 'ये तो 12 बजे...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
पहले सपोर्ट, अब तंज, RSS चीफ भागवत ने क्यों कहा- ये Gen-Z...
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget