एक्सप्लोरर

Bihar Panchayat Election: पटना से सटे मोकामा में चुनाव से पहले ही गरजीं बंदूकें, अंधाधुंध फायरिंग से दहशत

पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के बलवा गांव में आधा दर्जन लोगों ने बंदूक के साथ वर्तमान मुखिया दामोदर राम के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की है. घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है.

पटनाः कुछ ही दिनों में बिहार में पंचायत चुनाव होने वाला है. इसको लेकर तमाम तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. विभाग अपने स्तर से लगा है तो इस पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी अपने तरीके से तैयारी कर रहे हैं. इन तमाम तैयारियों के बीच मारपीट, फायरिंग और हथियार निकालने का मामला अब सामने आने लगा है.

गोलीबारी की घटना से गांव के लोगों में दहशत

पटना से सटे मोकामा टाल क्षेत्र से भी रविवार को ऐसी ही घटना सामने आई है. पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के बलवा गांव में आधा दर्जन लोगों ने बंदूक के साथ वर्तमान मुखिया दामोदर राम के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की है. इतना ही नहीं बल्कि ईंट-पत्थर से उनके घर पर हमला भी किया गया है. बलवा गांव में अचानक हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई. गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल कायम है.

मुखिया दामोदर राम और संतोष राम के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. इस हमले में महिलाएं भी शामिल थीं. करीब आधे घंटे तक बलवा गांव रणक्षेत्र में तब्दील रहा. गांव की सड़क पर बाढ़ का पानी फैल जाने से पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी. इस घटना के पीछे मुखिया दामोदर राम को चुनाव लड़ने से रोकना और अवैध शराब बेचने से मना करना बताया जा रहा है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे साफ दिख रहा है कि किसी तरह से छच पर से ही ईंट चलाए जा रहे हैं. वहीं एक युवक के हाथ में बंदूक भी है.

यह भी पढ़ें- 

वैशालीः इलाज कराने गई महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर डॉक्टर के ‘गुंडों’ ने मां-बेटे को पीटा

सिवानः शादी के कार्ड पर छपवाई रामविलास व चिराग की तस्वीर, ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ का नारा भी लिखवाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget