एक्सप्लोरर

Bihar News: मोतिहारी में बाहुबली पूर्व MP शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर FIR दर्ज, रंगदारी और मारपीट से जुड़ा है मामला

Motihari News: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मोतिहारी फायरिंग मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.

मोतिहारी: जिले के नगर थाना क्षेत्र के रानीकोठी में मंगलवार को कई राउंड फायरिंग की घटना हुई थी. यह मामला बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन (Former MP Shahabuddin) की बेटी का ससुराल से जुड़ा हुआ है. वही, इस मामले में अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा (Osama) पर एफआईआर दर्ज की है. ओसामा सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. सईद फरहान ने रानीकोठी थाना में मामला दर्ज कराया है.

एफआईआर के साथ वीडियो भी नगर थाना को सुपुर्द किया गया है

पीड़ित फरहान ने नगर थाना में आवेदन में कहा है कि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने कारबाईन से फायरिंग कर धमकी देते हुए मुझे कहा कि हमें पहचानते हो? सीवान से आए हैं. शहाबुद्दीन साहब का मैं बेटा हूं, जब रानी कोठी में शहाबुद्दीन के समर्थक तोड़फोड़ कर रहे थे, इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. एफआईआर के साथ वीडियो भी नगर थाना को सुपुर्द किया गया है.

कई लोग हुए थे जख्मी

मोतिहारी शहर के ज्ञानबाबू चौक स्थित रानी कोठी पर हुई हमला को लेकर सदर एसडीपीओ राज ने जानकारी देते बताया कि घटना में हमला करने वाले सीवान के एक युवक औरंगजेब को गिरफ्तार किया गया है. एक जेसीबी के साथ तीन गाड़ी को भी जब्त किया गया है. घटना में आधा दर्जन फायरिंग की बात सामने आई है. वहीं, मामले में शहाबुद्दीन के बेटे को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. वहीं, बता दें कि रानीकोठी में मंगलवार को कई राउंड फायरिंग हुई. जमकर तोड़फोड़ भी की गई है. कई कुर्सियां तोड़ी गई हैं. यह सब कुछ दो भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ है. इस घटना में एक पक्ष से कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Caste Enumeration: 'तभी से कुछ राजनीतिक दल…', जाति गणना पर फिर तेजस्वी यादव का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget