एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में 'विधानसभा मार्च' में हिस्सा लेने वाले BJP के 63 नेताओं पर FIR, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का नाम नहीं

BJP Protest: शिक्षक अभ्यर्थियों के मुद्दे पर बीजेपी ने गुरुवार को प्रदर्शन किया. वहीं, इस मामले में पटना पुलिस एक्शन में दिख रही है. बीजेपी के कई नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

पटना: बीजेपी नेता विजय सिंह (Vijay Singh) की बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार के खिलाफ 'विधानसभा मार्च' में हिस्सा लेने के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज उनकी मौत हुई है. इस पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, पटना में विधानसभा मार्च करने वाले बीजेपी के 63 नेताओं पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) का नाम शामिल नहीं है. पुलिस ने जांच में और नाम को जोड़ने की बात कही.

बीजेपी के कई दिग्गजों का नाम शामिल

बीजेपी नेताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में बीजेपी नेताओं पर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर हंगामा करना, पुलिस के साथ मारपीट, हमला, पत्थरबाजी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा है. मजिस्ट्रेट के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें पूर्वी डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, औरंगाबाद के एमपी सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री नितिन नवीन सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल है.

'प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ गए'

बिहार सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा मार्च का कार्यक्रम में शामिल प्रदर्शनकारी गांधी मैदान से बड़ी संख्या में आगे बढ़ रहे थे. उन्हें जेपी गोलम्बर के पास प्रशासन द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वे लोग नहीं माने और आगे बढ़ते गए. इसमें कहा गया है कि डाकबंगला चौराहा पर प्रशासन द्वारा नाकेबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया पर प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ दिया गया. प्रदर्शन कर रहे व्यक्तियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा पानी का बौछार एवं आंसू गैस के गोले छोड़े गए पर प्रदर्शनकारी नहीं मान रहे थे और वे जबरदस्ती बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया गया.

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor News: लाठीचार्ज पर बोले PK- 'आदमी कल जाति के नाम पर फिर उसी को वोट देगा जिसने उसे लाठी मारी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget