एक्सप्लोरर

बिहार: किसान आंदोलन की अलख जगाने दिल्ली से पटना पहुंचे किसान नेता, कही ये बातें

देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन की धमक बिहार में भी उठनी शुरु हो गई है. आज इसकी झलक कुछ ऐसी दिखी कि दिल्ली से किसान नेता बिहार के किसानों में आंदोलन की लौ जलाने पटना पहुंचे.

पटना: इन दिनों पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलन की धमक बिहार में भी उठनी शुरु हो गई है. आज(सोमवार) पटना में इसकी झलक कुछ ऐसी दिखी कि दिल्ली से किसान नेता बिहार के किसानों में आंदोलन की लौ जलाने पटना पहुंचे. किसान नेताओं के इस आगमन को बिहार में इस आंदोलन को हवा देने की कवायद मानी जा रही है. बिहार के किसानों को आन्दोलन से जोड़ने की कवायद लिए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और मुंबई ताज हमले और कारगिल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रामेश्वर शेओरान पटना पहुंचे.

किसान नेताओं ने कही ये बातें

पटना पहुंचे किसान नेताओं ने प्रस को संबोधित किया इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए चढूनी ने कहा कि दिल्ली के आंदोलन में बिहार के भी किसान शामिल हो क्योंकि इस कानून के तहत किसानों को एमएसपी नहीं मिलेगा. चढूनी ने आगे कहा कि बिहार के किसानों को भी जागृत होना होगा और दिल्ली पहुंच आंदोलन को आगे बढ़ाना होगा. बिहार में खेती से आमदनी कम होती जा रही है और यहां के किसानों को एमएसपी नहीं मिल पा रहा है. बिहार में धान का एमएसपी 1888 रुपए है लेकिन किसी को भी 1000 रुपए से ज्यादा नहीं मिल रहा है. सरकार वन नेशन वन मार्केट की बात कर रही है लेकिन क्या बिहार के किसानों को पंजाब जैसा रेट मिलेगा. चढूनी ने कहा कि एमएसपी तय करना और इस दाम पर खरीदारी करना अलग बात है.

पटना पहुंचे किसान नेताओं ने बिहार के किसानों से आवाहन करते हुए कहा कि बिहार के किसान जो दिल्ली नहीं जा सकते वह बिहार में ही आंदोलन करें और हर जिला में किसान प्रदर्शन करके अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाएं. बताते चलें कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि बिल के खिलाफ देशभर के किसान संगठन एकजुट हैं. किसान दिल्ली व उसके सीमावर्ती इलाकों में लगातार 24 दिनों से आंदोलनरत हैं. किसानों की मांग है कि केन्द्र सरकार कृषि बिल को वापस ले. बिल वापस नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं. इस आंदोलन को लेकर देशभर से नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है.

किसान आंदोलन पर बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह हुए तल्ख

देश में चल रहे किसान आंदोलन पर बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के तेवर आज तल्ख नजर आए. अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को दलालों का आंदोलन कह दिया. मंत्री ने कहा कि देश में साढ़े पांच लाख गांव हैं, किस गांव का किसान आंदोलन कर रहा? अगर किसान आंदोलन करते तो पूरे देश में आंदोलन होता. क्या सिर्फ हरियाणा-पंजाब में ही किसान हैं, बिहार या दूसरे राज्यो में नहीं? हांलाकि बिहार के कृषि मंत्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है और तरह तरह की राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरु हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 13 अगस्त तक रहें सावधान! अलर्ट जारी
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget