एक्सप्लोरर

Exclusive: '...तो जन सुराज की हार मानूंगा', पार्टी बनाने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू

Prashant Kishor Interview: प्रशांत किशोर ने कहा कि साल भर के अंदर पूरा देश देखेगा या तो हम अर्श पर या फर्श पर रहेंगे. लालू-नीतीश को जनता डर से वोट कर रही है.

Prashant Kishor Exclusive: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने बुधवार (02 अक्टूबर) को पार्टी का ऐलान कर दिया. अब बिहार में एक और पार्टी मैदान में उतर चुकी है. पार्टी लॉन्च करने के बाद प्रशांत किशोर से एबीपी न्यूज़ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान पीके ने कई बड़ी बातें कहीं. भविष्य में होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रशांत किशोर ने सीधा कहा कि वह कभी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. पढ़िए उन्होंने बातचीत में और क्या कुछ कहा है.

पीके बोले- 'या तो हम अर्श पर या फर्श पर...'

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस साल चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है. जन सुराज पार्टी चारों सीटों पर लड़ेगी. उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 243 में से 130 सीट भी आई तो इसको मैं अपनी व जन सुराज की हार मानूंगा. पीके ने कहा कि हमने बहुत मेहनत की है. अपने जीवन का सब कुछ झोंक दिया है. इसके बाद 130 सीट आई तो मेरी हार होगी. पीके ने कहा कि साल भर के अंदर पूरा देश देखेगा या तो हम अर्श पर या फर्श पर रहेंगे.

'मजबूरी में लालू-नीतीश को वोट कर रही जनता'

प्रशांत किशोर ने बातचीत में बताया कि क्यों लोग 30 साल से लालू-नीतीश को चुन रहे हैं. पीके ने कहा कि जनता वोट कर रही है लेकिन उनको पसंद नहीं करती है. मजबूरी में, डर में वोट कर रही है. लालू के डर से बीजेपी को वोट करती है और बीजेपी के डर से लालू को वोट करती है. हमने एक विकल्प देने की कोशिश की. अब जनता को तय करना है. जनता की पसंद जन सुराज है. 

बिहार में शराबबंदी को लेकर पीके ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं है. वे इसको हटाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे जो पैसा आएगा उससे नई शिक्षा व्यवस्था खड़ी करेंगे ताकी युवाओं को बाहर पढ़ने नहीं जाना पड़े. बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा व्यवस्था बिहार में बनाएंगे. बिहार में शराबबंदी बस नाम की है, होम डिलीवरी हो रही है. 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है.

'आरजेडी का उदय पतन सब जात पर ही हुआ'

आरजेडी बार-बार प्रशांत किशोर पांडेय बोलती है. पांडेय क्यों बोलती है? क्या सवर्णों का स्कोप बिहार की राजनीति में नहीं है? क्या मुस्लिम समाज का आपको समर्थन मिल रहा इसलिए आरजेडी यह सब बोल रही है? इस पर उन्होंने कहा कि यही आरजेडी का संस्कार है. आरजेडी का उदय पतन सब जात पर ही हुआ है. आरजेडी वाले जात से ज्यादा ना समझते हैं ना समझ सकते हैं. लालू-तेजस्वी यह नहीं कहते कि जो यादव समाज का सबसे काबिल आदमी है उसको मुख्यमंत्री बना देंगे. इन लोगों को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है. आपके माध्यम से पूछना चाहता हूं लालू के शासनकाल में कितने यादव के बच्चे आईएएस, प्रोफेसर और डॉक्टर बन गए?

'वोट देना है दीजिए नहीं देना है मत दीजिए'

पीके ने कहा कि बिहार में भूमिहीनता खत्म करनी है तो भूमि सुधार करना होगा. उन्होंने कहा कि हम जो सही है वही बोलेंगे, वोट देना है दीजिए नहीं देना है मत दीजिए. अभी लालू और मोदी का कैंडिडेट रहता है. कैंडिडेट खराब भी रहता है तो जनता मजबूरी में चुनती है. मेरी पार्टी में जनता उम्मीदवार चुनेगी. चुनाव जीता विधायक काम नहीं करेगा तो राइट टू रिकॉल की नीति के तहत हटाया जाएगा. जनता ही हटाएगी.

यह भी पढ़ें- 'नालंदा के लिए क्या अलग कानून है?', CM नीतीश कुमार पर भड़के BJP विधायक, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन
बिहार में श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, ढाई घंटे ठप रहा रेल परिचालन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget