एक्सप्लोरर

'नालंदा के लिए क्या अलग कानून है?', CM नीतीश कुमार पर भड़के BJP विधायक, जानिए पूरा मामला

BJP MLA Sunil Kumar: बीजेपी विधायक सुनील कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन से नालंदा नहीं संभल रहा. हिंदुओं के जो पर्व मनाए जा रहे हैं उसमें प्रशासन की ओर से मौखिक रूप से दबाव डालने का प्रयास हो रहा है.

BJP MLA Attacks Bihar CM Nitish Kumar: बिहारशरीफ से बीजेपी के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या नालंदा के लिए अलग कानून बना है? मुख्यमंत्री इसका जवाब दें. दरअसल बीजेपी विधायक सुनील कुमार ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है. बुधवार (02 अक्टूबर) को उन्होंने अपने आवास पर एक प्रेस वार्ता कर उक्त बातें कहीं.

सुनील कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन से नालंदा नहीं संभल रहा है. उन्होंने हिंदुओं के पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस पदाधिकारी के अमर्यादित व्यवहार, प्रशासन की ओर से जारी किए जा रहे कई मौखिक आदेश आदि को लेकर सवाल खड़ा किया. हिंदुओं के पर्व के दौरान आयोजकों को परेशान कर भयभीत करने का आरोप लगाया. 

आयोजकों को केस करने... बंदे करने की मिल रही चेतावनी

बीजेपी विधायक ने कहा कि हिंदुओं के जो पर्व मनाए जा रहे हैं उसमें प्रशासन की ओर से मौखिक रूप से दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है. अभी पूजा शुरू भी नहीं हुई है और कई जगहों से केस करने, बंद करने, अंदर करने जैसे शब्द आयोजकों को पुलिस प्रशासन की ओर से सुनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व गणेश पूजा के दौरान भी आयोजकों को परेशान किया गया था. 

गाली से स्वागत करते हैं पुलिस पदाधिकारी: सुनील कुमार

पत्रकारों से बात करते हुए आगे सुनील कुमार ने कहा कि मुंबई के तर्ज पर बिहारशरीफ में हर्षोल्लास के साथ गणेश पूजा का आयोजन होता आ रहा है. रात भर शोभा यात्रा निकाली जाती रही है, लेकिन इस बार शोभा यात्रा को बाधित करने का काम किया गया. आयोजकों को धमकी देने, प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है. थाना स्तर पर लाइसेंस निर्गत करने का आदेश जारी है जिसे लेने जाने पर वहां के पुलिस पदाधिकारी गाली से स्वागत करते हैं. बीजेपी विधायक ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने नालंदा के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बिहारशरीफ और राजगीर के अनुमंडलाधिकारी के साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया है.

यह भी पढ़ें- Navratri 2024: आज से शारदीय नवरात्र शुरू, बड़ी पटनदेवी में कितने बजे से पूजा? भक्त कब कर सकेंगे प्रवेश? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
प्रधानमंत्री मोदी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, '…कौन जिंदा रहेगा?'
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में हालात बिगड़े? गंगा की स्थिति देखने खुद निकले नीतीश कुमार
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर तेजस्वी यादव ने जताई चिंता, सरकार पर साधा निशाना
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें
बिहार के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, गूगल से क्यों होने जा रहा समझौता? जानें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget