एक्सप्लोरर

Exclusive: BPSC डीपीआरओ की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, बढ़ेगी एग्जाम की तारीख, सिलेबस को लेकर उठ रहे सवाल

BPSC DPRO Exam 2022: अभी तक डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि 16 से 18 नवंबर तक घोषित की गई थी. बीते बुधवार को कुछ अभ्यर्थियों ने सिलेबस को लेकर मुद्दा उठाया था.

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) से होने वाली सहायक निदेशक सह जिला जनसम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) की परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाएगी. अभी तक डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि 16 नवंबर से 18 नवंबर तक घोषित की गई थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि इसमें बदलाव किया जाएगा. इस मामले में बीपीएससी (BPSC) के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर गुरुवार को एबीपी न्यूज को बताया कि डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि बढ़ाई जाएगी.

सूत्रों के अनुसार इस मामले में बीपीएससी ने पत्र लिखा है. हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि डेट बढ़ने की घोषणा कब की जाएगी या कितने दिन बढ़ेगा. आदेश आने के बाद ही बीपीएससी की ओर से इसपर आधिकारिक पुष्टि हो सकती है. हालांकि यह लगभग तय है कि बीपीएससी डीपीआरओ की परीक्षा की तिथि बढ़ाएगी.

अभ्यर्थियों ने उठाया मुद्दा

दरअसल, बीते बुधवार को अभ्यर्थियों ने लेट से सिलेबस अपलोड होने का मुद्दा उठाया था. कुछ छात्र बीपीएससी के कार्यालय भी गए थे. बिहार लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की तिथि अभी 16 से 18 नवंबर घोषित की है जबकि परीक्षा के पांचवें पत्र का सिलेबस 28 अक्टूबर को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. ऐसे में दर्जनों छात्रों ने आयोग को ईमेल करके भी परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है. 

बताया जा रहा कि पटना विश्वविद्यालय का जो सिलेबस डाला गया है वह आधा अधूरा और पुराना है. इसको लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति है. बीपीएससी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि 21 दिन पहले एडमिट कार्ड लोड करने का नियम है. बीपीएससी की ओर से मेंस परीक्षा का सिलेबस मुख्य परीक्षा के कुछ दिन पहले अपलोड किया जा रहा है. वह भी अधूरा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कार्तिक कुमार और सूरजभान सिंह के दावे में कितना है दम? दोनों ने बताया मोकामा सीट का 'भविष्य'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से कई एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
Embed widget