एक्सप्लोरर

Virat Ramayan Mandir: विराट रामायण मंदिर में सब कुछ होगा 'विराट', विशाल शिवलिंग से लेकर सोने की मूर्ति तक, जानें खासियत

मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी. इस मंदिर में राम-जानकी और लक्ष्मण की सोने की मूर्तियां स्थापित होंगी, जिसके वजन और लंबाई पर विचार नहीं किया गया है.

पटना: महावीर मंदिर न्यास समिति की ओर से बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित कैथवलिया गांव में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इस मंदिर को विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर के रूप में तैयार किया जा रहा है. मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो चुका है. न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने यह साफ कर दिया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के छह महीने बाद इस मंदिर का भी निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.

मंदिर में होगा सबसे विशाल शिवलिंग 

आचार्य ने कहा कि ढाई साल में पूरा मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा. मंदिर में सबसे आकर्षक शिवलिंग होगा जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग होगा. यहां जो शिवलिंग स्थापित होगा वो ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर से सहस्त्रलिंगा शिवलिंग के तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जो आठवीं शताब्दी में बनता था. 1200 साल बाद हम लोग पुरानी प्रथा को जीवित कर रहे हैं. यह शिवलिंग महाबलीपुरम में बन रहा है, जिसकी ऊंचाई 33 फीट होगी और गोलाई भी 33 फीट होगी. इसका वजन 250 मीट्रिक टन होगा. अभी तंजौर में सबसे ऊंचा 27 फीट का शिवलिंग है. लेकिन इस मंदिर में 33 फीट का शिवलिंग होने से ये दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग होगा.

Bihar By-Election: बोचहां विधानसभा सीट का पूरा समीकरण, यहां पढ़िए- क्यों सीट को लेकर मचा है बवाल

मुख्य शिवलिंग के साथ ही 108 अन्य शिवलिंग भी स्थापित होंगे. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि विराट रामायण मंदिर के लिए अब तक एक सौ एकड़ जमीन मिल चुकी है. 20 एकड़ जमीन और मिलनी है. कुल 120 एकड़ जमीन पर दुनिया का सबसे ऊंचा और विशाल मंदिरों में एक विराट रामायण मंदिर का निर्माण होगा, जो 250 साल से ज्यादा टिकाऊ होगा. विराट रामायण मंदिर की ऊंचाई 270 फीट होगी, जो हिन्दू मंदिर के दृष्टिकोण से विश्व में सबसे अधिक ऊंची है.

सोने की मूर्ती की जाएगी स्थापित

इस मंदिर की लंबाई 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट होगी. इस मंदिर में राम-जानकी और लक्ष्मण की सोने की मूर्तियां स्थापित होंगी, जिसके वजन और लंबाई पर विचार नहीं किया गया है. लेकिन मूर्ती अद्भुत हो इसका ख्याल रखा जाएगा. बता दें कि विराट रामायण मंदिर परिसर के तीन तरफ सड़क है. अयोध्या से जनकपुर तक बन रहा राम-जानकी मार्ग विराट रामायण मंदिर से होकर गुजरेगा. ऐसे में जो भक्त अयोध्या राम मंदिर से जनकपुर की यात्रा करेंगे, उन्हें जनकपुर से पहले बिहार के विराट रामायण मंदिर का भी दर्शन करने को मिल जाएगा.

इसी मार्ग पर केसरिया बौद्ध स्तूप भी अवस्थित है. विराट रामायण मंदिर का स्ट्रक्चरल डिजाइन इस प्रकार होगा कि ढाई सौ साल से अधिक समय तक यह टिका रहेगा. मंदिर के निर्माण में नए संसद भवन के निर्माण में लगे तकनीकी विशेषज्ञों और दक्ष कारीगरों की सेवा ली जा रही है. आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि संसद भवन का काम पूरा कर बहुत जल्द ऐसी एक टीम विराट रामायण मंदिर के निर्माण में जुट जाएगी.

भगवान राम ने किया था विश्राम 

रामायण के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जनकपुर से अयोध्या लौटने के क्रम में भगवान राम की बारात देवकी नदी के तट पर जिस स्थान पर एक रात्रि रुकी थी, वहीं विराट रामायण मंदिर का निर्माण हो रहा है. अभी यह नदी विराट रामायण मंदिर स्थल से पश्चिम बहती है.

यह भी पढ़ें -

Bihar Weather Report: मार्च के आखिर में 40 डिग्री तक जाएगा तापमान, बिना बारिश गर्मी से नहीं मिलने वाली है राहत

Bihar Crime: खेत में दोस्तों के साथ बैठकर पब्जी खेल रहा था बच्चा, अचानक हथियार लेकर पहुंचे अपराधी, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget