एक्सप्लोरर

बिहारः अवैध खनन में कार्रवाई के बाद भी धंधेबाजों में खौफ नहीं, सोन नदी से 'सोना' निकालने का ‘खेल’ फिर शुरू

अवैध खनन के मामले में मंगलवार को ही दो आईपीएस और 16 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद बुधवार की शाम फिर बालू खनन के लिए सैकड़ों की संख्या में नाव पहुंच गईं.

आराः सरकार ने बालू के अवैध खनन मामले में दो आईपीएस और 16 पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद भी अवैध खनन का खेल जारी है. पुलिस पदाधिकारी और विभागीय कार्रवाई तो हो गई लेकिन धंधेबाज सोन नदी में हर दिन अपना खेल कर रहे हैं.

शाम होते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंची नाव

बिहार में इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद भी भोजपुर के सोन नदी से बुधवार की शाम अवैध खनन और बालू के खेल की एक बार फिर तस्वीर सामने आई है. शाम होते ही यहां फिर से बालू का खेल शुरू हो गया. सैकड़ों की संख्या में बालू ढोने के लिए नाव दिखी. शाम में नाव कोईलवर क्षेत्र में प्रवेश करती है जो कि नए सिक्स लेन ब्रिज होते हुए पुराने कोईलवर अब्दुलबारी पुल को पार कर सीधे दक्षिण दिशा कि ओर चली जाती है. हर नाव पर कम से कम 20 मजदूर थे.

बताया जाता है कि सूर्यास्त के बाद नदी में नावों की संख्या बढ़ती जाती है. इन्हें ना तो प्रशासन का खौफ है ना ही पुलिस का डर. हालांकि दिन में सोन नदी में सन्नाटा पसरा था. बुधवार की शाम चार बजे तक नदी में एक भी नाव दिखाई नहीं दे रही थी. सूर्यास्त के बाद हर दिन की तरह सैकड़ों नाव दिखने लगी.

एक सप्ताह में 27 नाव जब्त, 48 मजदूर गिरफ्तार

हालांकि भोजपुर पुलिस ने पिछले एक सप्ताह के अंदर नदी से अवैध खनन करते 27 नावों को जब्त किया है, जबकि 48 मजदूरों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं कोईलवर के धनडीहा निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि अगर प्रशासन चाहे तो अवैध खनन हमेशा के लिए बंद हो सकता है. दिन में तो नहीं लेकिन अंधेरा होते ही हजारों की संख्या में धंधेबाज अवैध खनन करने के लिए नाव से पहुंच जाते हैं. कई वर्षों से इस अवैध खनन का धंधा चलता आ रहा है.

भोजपुर के नए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि अवैध खनन को रोकना एक बहुत बड़ी चुनौती है. हम लोगों की ओर से समय-समय छापेमारी की जा रही है. इस पर एक नई रणनीति तैयार कर रहे हैं. लगातार पांच दिनों से ये अभियान चल रहा है, जिससे कि अवैध खनन पर पूरी तरीके से रोक लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें- 

बिहार के मंत्री के मौत वाले बयान पर बोले लालू, 'अगर बेशर्मी मापने का पैमाना होता तो वह भी टूट जाता'

बिहारः बालू के खेल में अब चार इंस्पेक्टर व 14 दारोगा निलंबित, देखें किस-किस पर हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget