एक्सप्लोरर

Bihar: बक्सर में तिलक समारोह से ठीक पहले गायब हुआ इंजीनियर दूल्हा, परिजनों ने दर्ज कराया अपहरण का केस

Buxar News: ओडिशा में टाटा कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करने वाले सुनील कुमार बक्सर स्टेशन पर उतरकर अपने गांव जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे. 4 दिन से लापता हैं.

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में तिलक समारोह से पहले एक दूल्हा गायब हो गया. परेशान परिजनों से पुलिस से अपने बेटे को खोजने की गुहार लगाई है. टाउन थाना पुलिस गायब युवक को खोजने में जुट गई है. सदर डीएसपी धीरज कुमार के अनुसार युवक के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. 

11 मार्च को जानी थी बारात
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के बलिया जिले के रसड़ा गांव के पारसनाथ के पुत्र सुनील कुमार की शादी तय हो चुकी है. जिसका रविवार 9 मार्च को तिलक समारोह था और 11 मार्च को बारात जानी थी. सुनील कुमार ओडिशा में टाटा कंपनी में इंजीनियर के पद पर नौकरी करता है. सुनील 7 मार्च को सुबह उड़ीसा से अपने गांव आने के लिए बक्सर स्टेशन पर उतरा था. युवक रसड़ा जाने के लिए बक्सर स्टेशन से ऑटो में भी सवार हुआ. 

पुलिस से युवक को तलाश करने की लगाई गुहार
ऑटो में सवार होने के बाद युवक अपने घर नहीं पहुंचा. जिसकी वजह से परिजन चिंतित हो गए. उन्होंने युवक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं होने पर उसकी तलाश में बक्सर पहुंचे. परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी टाउन थाना पुलिस को देते हुए युवक को तलाश करने की गुहार लगाई. 

CCTV में ऑटो में बैठता दिखा युवक
सदर डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि घर वालों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है. युवक के पास दो मोबाइल थे, दोनों नंबर बंद आ रहे हैं. जिसका कॉल डिटेल निकलवाया जा रहा है. सीसीटीवी में युवक ऑटो रिक्शा में बैठकर जाते हुए दिखाई दे रहा है. ऑटो रिक्शा को भी डिटेन किया जा रहा है. मामले को लेकर बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कहा कि इस मामले में कोई भी कारण हो सकता है. जो भी पहलू सामने आएंगे, वह युवक के बरामद होने के बाद ही पता चल पाएगा. 

4 दिन से लापता है युवक 
वहीं युवक के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं. युवक के पिता पारसनाथ चौहान ने बताया कि सुनील ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर उतरकर ई-रिक्शा पकड़ा है, जो गंगा ब्रिज पार करते हुए देखा गया है. उसके बाद सुनील कहां गया कोई खबर नहीं. वो 4 दिन से लापता है जिसकी शिकायत हमने एसपी से की है. थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है. लेकिन अभी तक कोई खबर नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले महागठबंधन में दरार! RJD के नेतृत्व पर पप्पू यादव बोले- 'सवाल ही नहीं उठता है…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget