एक्सप्लोरर

Patna Encounter: पटना के फुलवारी शरीफ में एनकाउंटर, जहानाबाद से बदमाश को किया गया था गिरफ्तार

Patna Encounter News: पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि की है. रोशन शर्मा को साथ लेकर पुलिस की टीम छापेमारी करने जा रही थी. इसी दौरान यह सब कुछ हो गया.

पटना के फुलवारी शरीफ में आज (बुधवार, 06 अगस्त, 2025) सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर में बदमाश रोशन शर्मा को पैर में गोली लग गई. उसे पुलिस ने जहानाबाद से गिरफ्तार करने के बाद पटना लाया था. इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वह कई चर्चित आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है, जिसमें हत्या से लेकर और भी कई मामले हैं.

उसकी निशानदेही पर फुलवारी शरीफ से भारी मात्रा में हथियार के साथ गोली बरामद की गई है. उसने एक मिनी गन फैक्ट्री के बारे में बताया जहां से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए.

हथियार छीनने का प्रयास… फिर भागने की कोशिश

अभियुक्त ने अपने एक साथी के बारे में बताया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए रोशन शर्मा को साथ लेकर पुलिस की टीम छापेमारी करने जा रही थी. इसी दौरान रोशन फुलवारी शरीफ में लघुशंका के लिए उतरा था. तभी उसने सिपाही का हथियार छीनने का प्रयास किया और भागने की कोशिश की. पुलिस ने रोका लेकिन वह रुका नहीं. इसके बाद उसके पैर में गोली मार दी गई.

पटना के एसएसपी ने की घटना की पुष्टि

रोशन शर्मा अंतरराज्यीय कई आपराधिक घटनाओं में वांछित है. इसके विरुद्ध बिहार-झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई मामले दर्ज हैं. रोशन शर्मा 2004 से ही सक्रिय रहा है. पटना जिला अंतर्गत कई चर्चित घटनाओं में वांछित रहा है. बस स्टैंड में हुई फायरिंग और कृपाशंकर हत्याकांड में भी शामिल रहा है. उसने पूछताछ में कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने घटना की पुष्टि की है.

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर सवालों के घेरे में है. एक के बाद एक बड़ी घटनाएं हो रही हैं. कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है. जिलों के टॉप अपराधियों पर पुलिस की नजर है. गिरफ्तारियां हो रही हैं. एनकाउंटर किए जा रहे हैं. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है. पेट्रोलिंग व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है. जेल के अंदर से एवं बिहार के बाहर से अपराध को संचालित करने वाले गैंगस्टर्स की पर भी पुलिस की नजर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

NEET Student Death: Patna NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट में हुआ सबसे बड़ा खुलासा!
Noida Yuvraj Case Update: रेस्क्यू सिस्टम पर सवाल, सोशल मीडिया पर नया वीडियो आया सामने |ABPLIVE
Mumbai News: Malad Railway Station पर प्रोफेसर की चाकू घोंपकर कर दी हत्या | Crime News | Malad News
Uttar Pradesh News: Uttar Pradesh में हुआ Noida जैसा एक और हादसा, नहर में जा गिरी कार | Kasganj News
Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे लोग, हो गया बड़ा बवाल! | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
औरंगजेब की कब्र में दफन करेंगे...', AIMIM नेता इम्तियाज जलील पर जमकर बरसे नितेश राणे
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा, फोटो वायरल
विदेश जाकर भी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं भूले संस्कार, लंदन वाले घर में की धार्मिक पूजा
IND vs NZ 3rd T20: आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज गुवाहाटी में भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
साल 2026 की पहली 'मन की बात', PM मोदी ने बताया मतदाता का महत्व, स्टार्टअप को लेकर कही बड़ी बात
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
पटना: NEET छात्रा मौत मामले में FSL रिपोर्ट के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो थानाध्यक्ष निलंबित
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा, घर बैठे ऐसे करें चेक
Insulin Plant: शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
शुगर कंट्रोल और घर की हरियाली एक साथ, जानिए इंसुलिन प्लांट उगाने का सही तरीका
Embed widget