एक्सप्लोरर

बिहार: AIMIM के इस नेता की जब्त होगी संपत्ति, चुनाव से पहले पार्टी ने निकाला, क्या है मामला?

Bihar News: एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहे हैबर पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप है. वर्ष 2014 में ठाकुरगंज थाने में कांड संख्या 188/14 दर्ज हुआ था.

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता रहीमुद्दीन उर्फ हैबर की अवैध संपत्ति को पुलिस जब्त करेगी. अभी तक रहीमुद्दीन किशनगंज के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन मामला सामने आने के बाद उन्हें विधानसभा चुनाव (2025) से पहले पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है.

दरअसल पुलिस ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. जिले के ऐसे पांच लोगों को चिह्नित भी किया गया जिन्होंने अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति को बना लिया है. पांच नामों की सूची को पुलिस मुख्यालय को पूर्व में ही भेजा गया था. अब अपराध से अर्जित की गई संपत्ति जब्त करने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव समर्पित करने की कार्रवाई की जा रही है. प्रस्ताव में नशे के सौदागर, देह व्यापार के दलाल और सरकारी रुपयों का गबन करने वाले व्यक्तियों का नाम शामिल है. 

हैबर पर क्या आरोप है?

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष रहे हैबर पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप है. वर्ष 2014 में ठाकुरगंज थाने में कांड संख्या 188/14 दर्ज हुआ था. हैबर एआईएमआईएम से पहले आरजेडी में थे. कुछ दिन में ही आरजेडी से इस्तीफा देकर वे एआईएमआईएम में शामिल हुए थे. बाद में उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया था. 

हैबर के साथ देह व्यापार के धंधे में लिप्त शहर के खगड़ा निवासी मो. कुर्बान व बहादुरगंज प्रेमनगर में देह व्यापार का धंधा करवाने वाले दलाल चांद हुसैन उर्फ चांद के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. दोनों ने देह व्यापार के धंधे से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. इन लोगों के खिलाफ थानों में मुकदमा दर्ज है. 

हैबर से मांगा गया जवाब

उधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने जिलाध्यक्ष रहीमुद्दीन हैबर को निकाल दिया है. अख्तरुल ईमान ने हैबर को कहा है कि एक सप्ताह के अंदर इस संबंध में प्रदेश कार्यालय को अपने ऊपर लगाए गए आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget