एक्सप्लोरर

पटना में STF और बदमाशों की बीच मुठभेड़, आरोपी अजय राय ढेर, एक पुलिस जवान को भी लगी गोली

Patna Encounter News: पटना में मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी अजय राय की मौत हो गई और एसटीएफ के जवान को भी गोली लगी है. दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलीं.

Bihar News: बिहार के पटना के जक्कनपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली. मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी अजय राय की मौत हो गई और एसटीएफ के एक जवान को भी गोली लगी है. घटना के दौरान इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा. STF के डीआईजी विवेकानंद ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

डीआईजी विवेकानंद के अनुसार, इनपुट के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची थी जहां अपराधी छुपे हुए थे. जैसे ही हम लोगों ने वहां प्रवेश किया अपराधियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें अजय राय नाम के अपराधी को गोली लगी. जिसके बाद उसे NMCH ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चली. 

बैंक डकैती की कई वारदातों में शामिल रहा अजय राय
अपराधी अजय राय छपरा का रहने वाला था वो बैंक डकैती के कई अपराधों में संलिप्त रहा है. उसका लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. अजय राय के खिलाफ हरियाणा, बिहार के सारण और आरा में 9 मामले दर्ज थे. जिसमें से सबसे अधिक मामले सारण में थे. आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती और आ‌र्म्स एक्ट के केस दर्ज थे. वो जेल की सजा भी काट चुका था, लेकिन फिलहाल कुछ दिनों से जमानत पर जेल से बाहर आया था. घटनास्थल से पिस्टल की कई गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं. एक एसटीएफ के जवान को भी गोली लगी है. 

पटना में इससे पहले भी हुई थी मुठभेड़ 
पटना में 6 सालों के बाद यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले पाटलिपुत्र स्टेशन से कुछ दूरी पर पूर्वी गोला रोड पर मुठभेड़ में कुख्यात अभिषेक कुमार उर्फ मुचकुंद मारा गया था. आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम था.

यह भी पढ़ें: नवादा: दूसरे प्रेमी के साथ भागी गर्लफ्रेंड तो युवक ने दे दी जान, परिजनों ने लड़की के परिवार पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget