एक्सप्लोरर

बिहार की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, CM नीतीश हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

परिवहन सचिव के अनुसार सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. 09 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी.

पटना: बिहार में आज से इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा. एलेक्ट्रिक बसों के परिचालन का शुभारंभ सीएम नीतीश खुद करेंगे. इस मौके पर डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी और परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी उपस्थित रहेंगे. परिवहन मंत्री शीला कुमारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग के साथ लक्जरी, डीलक्स और सेमी डीलक्स बसों को भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रवाना किया जाएगा.

इस संबंध में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित और अत्याधुनिक सुविधा से परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए कुल 70 बसों का शुभारंभ किया जा रहा है. इसमें 15 लग्जरी, 25 डीलक्स और 30 सेमी डीलक्स बसों का परिचालन बिहार के 43 अलग-अलग रूट पर किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि इन बसों के परिचालन शुरू हो जाने से राज्य के सभी 38 जिले से पटना की कनेक्टिविटी हो जाएगी. जिला और प्रखंड मुख्यालय से राजधानी का सफर काफी आसान हो जाएगा. पटना नगर बस सेवा और बिहार के अलग-अलग रूटों पर मार्च के आखिरी सप्ताह तक कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा.

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए 09 मीटर के लंबाई वाले 15 इलेक्ट्रिक बस और 12 मीटर लंबाई के 10 इलेक्ट्रिक बसों की ओपेक्स माॅडल प्राप्त की जा रही है. वर्तमान में 12 बसें निगम को प्राप्त हो चुकी हैं. इन बसों का परिचालन पटना-राजगीर, पटना- मुजफ्फरपुर और पटना नगर सेवा के अलग-अलग रूट पर किया जाएगा. शेष बसें 15 मार्च 2021 तक प्राप्त हो जाएगी.

परिवहन सचिव के अनुसार सभी इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित और आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. 09 मीटर की लंबाई वाली 15 इलेक्ट्रिक बसें 37 सीटर , जबकि 12 मीटर लंबाई की 10 बसें 45 सीटर होंगी. बसों के अंदर इमरजेंसी गेट और इमरजेंसी विंडो की भी सुविधा उपलब्ध है.

इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए परिवहन परिसर फुलवारी शरीफ में कुल 1200 किलोवाट के चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसमें 120 किलोवाट के 6 चार्जिंग प्वाइंट एवं 240 किलोवाट के दो चार्जिंग प्वाइंट हैं. प्रतिदिन रात्रि में इलेक्ट्रिक बसें चार्ज किये जाने के बाद यहीं से खुलेगी.

यह भी पढ़ें -

बहन के गुनाहगारों से बदला लेने के लिए बन गया था नक्सली, 12 साल बाद इस वजह से किया सरेंडर बिहार के कोर्ट ने रेप के आरोपी को सुनाई ऐसी सजा, जिसे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget