एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav की नसीहत को शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने किया अनसुना, बोले- राम ने सपने में कहा हमको बिकने से बचा लो

Chandrashekhar on Lord Ram: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस को लेकर कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. वहीं, सुपौल में अब उन्होंने भगवान राम को लेकर बयान दिया है.

सुपौल: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) के दिए गए बयान पर इन दिनों खूब राजनीति हो रही है. इस बयान के बाद महागठबंधन सरकार बीजेपी (BJP) के निशाने पर है. इस प्रकरण पर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शिक्षा मंत्री को नसीहत भी दे चुके हैं. वहीं, सुपौल में मंत्री चंद्रशेखर ने एक बार फिर भगवान राम को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके सपने में आए थे और कहा कि देखो चंद्रशेखर हमको इन लोगों ने बाजार में बेच दिया है. हमको बिकने से बचा लो. राम भी जाति व्यवस्था से कुपित थे. उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाकर संदेश दिया, लेकिन आज शबरी के बेटा को मंदिर जाने से रोका जाता है.

शिक्षा मंत्री पहुंचे थे सुपौल

दरअसल रविवार की देर रात शिक्षा मंत्री पिपरा प्रखंड के रामपुर गांव पहुंचे थे. जहां पूर्व शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिवंगत लक्ष्मी यादव की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. इस अवसर पर उन्होंने कई तरह के धार्मिक ज्ञान भी दिए. उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके सपने में आए थे. हम इसलिए कभी कभार इस तरह की बात कर देते हैं.

भगवान भी जाति व्यवस्था से कुपित थे- शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए, लेकिन आज शबरी का बेटा मंदिर नहीं जा सकता है. यह दुखद है. राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को रोक दिया जाता है. गंगाजल से धोया जाता है. ईश्वर ने शबरी का झूठा खाकर संदेश दिया था. भगवान भी जाति व्यवस्था से कुपित थे. सोचा होगा हम खा लेंगे तो दुनियां खाने लगेगी, लेकिन उसे अकेले छोड़ दिया. खाली धूप बत्ती दिखाकर उसे छोड़ दिया जाता है. उसका अनुकरण नहीं किया जाता.

मोहन भागवत को लेकर दिया बयान

आगे आरजेडी नेता ने कहा कि बाबा धर्मराज मर्यादा पुरुषोत्तम थे. जिन्होंने जाति व्यवस्था को खत्म करते हुए संदेश देकर चले गए. उन्होंने कहा कि हम तो केवल एक बार बोले लेकिन मोहन भागवत ने दो बार बोले. लोग हमारी जीभ काटने पर दस करोड़ का इनाम रख दिया, लेकिन मोहन भागवत के विरोध में दस रुपए का भी इनाम नहीं रखा. इस मौके पर उन्होंने मौजूद शिक्षकों से भी कई बातें कही. उन्होंने कहा कि उनके सम्मान को मंत्री के तरफ से कभी ठेस नहीं पहुंचेगा.

इशारों-इशारों में केके पाठक पर निशाना

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कटाक्ष करते हुए कहा कि हां ये अलग बात है कि कुछ सिरफिरे लोग कभी कभार आ जाएंगे. कुछ कह के चले जाएंगे. उसका ख्याल भी नहीं कीजिएगा. ऐसे लोग सरकार का संदेश भी नहीं दे पाएंगे. सरकार का संदेश मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री ही देंगे. इस मौके पर पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार सहित जिले भर के शिक्षक संघ के शिक्षक और शिक्षाविद भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव जल्द होने के मुद्दे पर सीएम नीतीश की आई प्रतिक्रिया, कहा- 'हम इंतजार कर रहे हैं क्योंकि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
लखीसराय: बिजली के खंभे की चपेट में आए श्रद्धालु, 7 की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget