एक्सप्लोरर

Earthquake in Bihar: बिहार में तीन दिन में दूसरी बार आया भूकंप, तेज झटके के बाद घर से बाहर निकले लोग, नेपाल था केंद्र

Bihar Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है. बीते शुक्रवार की रात को जब भूकंप आया था तो उस दिन तीव्रता 6.4 मापी गई थी.

Earthquake News: बिहार में एक बार फिर सोमवार (06 नवंबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तीन दिन के अंदर ये दूसरी बार भूकंप आया है. इससे पहले बीते शुक्रवार (03 नवंबर) की रात 11 बजकर 32 मिनट पर भूकंप आया था. राजधानी पटना समेत कई जिलों में धरती हिली थी. लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए थे. सोमवार (06 नवंबर) को भी कुछ ऐसा ही हुआ. भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए. भूकंप का केंद्र नेपाल था.

इस बार रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.6 तीव्रता

उधर दिल्ली-एनसीआर और यूपी में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई है. बीते शुक्रवार की रात को जब भूकंप आया था तो उस दिन तीव्रता 6.4 मापी गई थी. उस बार भी भूकंप का एपिसेंटर नेपाल ही था. नेपाल में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से की गई भूकंप की पुष्टि

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. हालांकि किन-किन जिलों में आया है इसकी जानकारी नहीं आती है. भूकंप कहां आया है उसका डेटा मिलता है. बिहार में खासकर उत्तर बिहार में इसका असर देखा गया है, लेकिन बिहार की तीव्रता कितनी रही यह हम लोग के पास जानकारी नहीं है.

झटका लगने के बाद घरों से बाहर निकले लोग

राजधानी पटना समेत कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. हालांकि पिछली बार की तरह बहुत ज्यादा जिलों में लोगों को इसका पता नहीं चला है. पिछली बार से तीव्रता इस बार कम रही है. पटना समेत जिन जिलों में झटके को महसूस किया गया वहां लोग घरों से बाहर निकल गए.

यह भी पढ़ें- VIDEO: इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर महागठबंधन में तकरार, JDU और CPIML आमने-सामने, जानिए पूरा विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget