एक्सप्लोरर

VIDEO: इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर महागठबंधन में तकरार, JDU और CPIML आमने-सामने, जानिए पूरा विवाद

Bihar Politics: महबूब आलम ने कहा कि हम लोगों ने मांग की है कि फिलिस्तीन में जो लोग मारे गए उनके लिए भी शोक प्रस्ताव लाया जाए. जेडीयू ने कहा कि ऐसे विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार (06 नवंबर) से शुरू हो गया. 10 नवंबर तक यह चलेगा. पहले दिन सोमवार को इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में वाम दल ने प्रदर्शन किया. कहा कि फिलिस्तीनियों का नरसंहार बंद हो. वहीं जेडीयू की ओर से सीपीआईएमएल के विधायकों पर कार्रवाई की मांग कर दी गई. महागठबंधन सरकार में ये दोनों दल इस मुद्दे पर आमने-सामने हो गए हैं.

मुझे एक्शन लेना होता तो जेल भेज देता: जेडीयू विधायक

जेडीयू विधायक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि सीपीआईएमएल विधायक आतंकी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं. तारीफ कर रहे हैं. ऐसे विधायकों पर कार्रवाई होनी चाहिए. मुझे ऐसे विधायकों पर एक्शन लेना रहता तो जेल भेज देता. इन विधायकों को गाजा पट्टी भेज दिया जाए. मैं टिकट कटवा दूंगा.

विधायक संजीव कुमार ने कहा कि यह लोग भी वहां जाकर शहीद हो जाएं. कुछ पूर्व विधायकों की मौत हुई है. सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान मौन के समय सीपीआईएमएल के विधायक हमास में जो आतंकी मारे गए उनका समर्थन कर रहे हैं. उनको श्रद्धांजलि देने की मांग कर रहे थे. उन आतंकियों के लिए शोक मना रहे थे. यह बहुत दुखद है. आज सुबह वाम दल के विधायक विधानसभा परिसर में हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे. आखिर यह सब क्या चल रहा है?

हमास को बदनाम किया जा रहा: महबूब आलम

सीपीआईएमएल विधायक महबूब आलम ने कहा कि इजरायल के हमले में फिलिस्तीन के मासूम लोग मारे जा रहे हैं. अस्पताल, राहत शिविर केंद्र पर इजरायल बमबाजी कर रहा है. यह कब तक चलेगा? हमास को बदनाम किया जा रहा है. जेडीयू विधायक हम लोगों को नसीहत देने वाले कौन होते हैं? आज हम लोगों ने हमास के समर्थन में विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया.

महबूब आलम ने कहा कि विधानसभा में शोक प्रस्ताव के दौरान हम लोगों ने मांग की है कि फिलिस्तीन में जो लोग मारे गए उनके लिए भी शोक प्रस्ताव लाया जाए. यह सब करने में गलत क्या है? फिलिस्तीनियों का नरसंहार बंद हो.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सुशील कुमार मोदी ने मांगे इन सवालों के जवाब, कहा- 'ललन सिंह को हमसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget