एक्सप्लोरर

Durga Puja 2022: सीवान में 20 लाख रुपये का बन रहा पंडाल, दिखेगा अयोध्या का श्रीराम मंदिर, 120 फीट होगी ऊंचाई

Siwan Durga Puja: इस पंडाल को सीवान शहर के ललित बस स्टैंड में बनाया जा रहा है. सीवान के अलावा दूसरे जिले से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भव्य पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा को देखने आते हैं.

सीवान: कोरोनाकाल के दो साल के बाद इस बार जिले में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है. पूजा समितियां इसके लिए जोर शोर से लगी हैं. अलग-अलग तरह के पंडाल बनाए जा रहे हैं. सीवान शहर के ललित बस स्टैंड में बनने वाला पंडाल इस बार खास है. अयोध्या के श्री राम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बन रहा है. करीब 20 लाख रुपये खर्च कर इस पंडाल को बनाया जा रहा है. इस पंडाल की ऊंचाई 120 फीट होगी जबकि चौड़ाई 100 फीट होगी.

पंडाल के साथ-साथ यहां दुर्गा मां की प्रतिमा भी खास होती है जिसे सीवान ही नहीं बल्कि आसपास के जिले के लोग भी देखने के लिए आते हैं. इस बार अयोध्या के श्री राम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बना रहा है. इसको बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगरों को बुलाया गया है. ललित बस स्टैंड में सद्भावना दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 2001 से यहां पूजा हो रही है. कोरोना काल के कारण दो साल भव्य तरीके से दुर्गा पूजा नहीं हो सका था.

Durga Puja 2022: सीवान में 20 लाख रुपये का बन रहा पंडाल, दिखेगा अयोध्या का श्रीराम मंदिर, 120 फीट होगी ऊंचाई

डेढ़ महीने से बन रहा है पंडाल

समिति की ओर से जानकारी दी गई कि पंडाल बनाने में करीब 20 लाख रुपये खर्च का अनुमान है. यह पंडाल 120 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा बन रहा है. इसे 20 कारीगर मिलकर तैयार कर रहे हैं. लगभग डेढ़ महीने से पंडाल निर्माण के साथ-साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है.

सद्भावना दुर्गा पूजा सेवा समिति के सदस्य राजन कुमार ने बताया कि 2001 से यहां पूजा हो रही है. सीवान, छपरा, गोपालगंज के लाखों श्रद्धालु नवरात्रि में यहां पंडाल का दर्शन और मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं. बताया कि पंडाल के बाहर थर्माकोल से भगवान शिव की भव्य शिवलिंग बनाई गई है. थर्माकोल से ही बने हाथी के सूंड से उस पर जल वर्षा की जाएगी.

राजन कुमार ने बताया कि श्रदालुओं की भीड़ को लेकर भी खास एहतियात बरता जाएगा. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था होगी. मुफस्सिल थाना और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है. प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिलता है. भीड़ को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने का आग्रह किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

Durga Puja 2022: पटना के मीठापुर में दक्षिणेश्वर काली तो यारपुर में राम मंदिर का करें दर्शन, जानें इस बार क्या होगा खास

Durga Puja 2022: पटना में दिखेगा बाहुबली फिल्म का माहिष्मती महल, 35 कारीगर मिलकर बना रहे 70 फीट का पंडाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget