एक्सप्लोरर

Diwali 2024 in Bihar: बिहार में सजने लगे दीयों के बाजार, मौसम ने की कुम्हारों के 'चाक' की रफ्तार धीमी

Bihar Diwali 2024 Festival: हर साल दीपावली पर घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं, जो न केवल घरों को रोशन करते हैं, बल्कि पूजा-पाठ के लिए भी जरूरी माने जाते हैं.

Diya Markets Decorated In Bihar: दीपावली को लेकर बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य शहरों और कस्बों में बाजार की रौनक बढ़ गई है. इस बीच सड़कों के किनारे दीयों के बाजार सज गए हैं, हालांकि मौसम के बदलाव के कारण कुम्हारों के चाक की गति धीमी जरूर पड़ गई है. वैसे, दीया और मिट्टी से बने गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति बनाने वालों का मानना है कि इस वर्ष मिट्टी से बने दीये और खिलौनों की मांग बढ़ी है.

त्योहार पर मिट्टी के दीपक का विशेष महत्व

दीपावली प्रकाश का पर्व है और इस त्योहार पर मिट्टी के दीपक का विशेष महत्व होता है. हर साल दीपावली पर घरों को सजाने के लिए मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं, जो न केवल घरों को रोशन करते हैं, बल्कि पूजा-पाठ के लिए भी जरूरी माने जाते हैं. इसके कारण हाल के दिनों में मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है. आशियाना बाजार के कुणाल पंडित कहते हैं कि इस साल मिट्टी के दीयों की मांग दुर्गा पूजा के बाद से ही बढ़ी है. वे बताते हैं कि परंपरागत दीयों के अलावा डिजाइनर दीयों की मांग भी इस दीपावली में हो रही है, लेकिन अधिकांश लोग परंपरागत दीयों की ही मांग कर रहे हैं.

चक्रवाती तूफान 'दाना' के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण कुम्हारों की परेशानियां जरूर बढ़ी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि एक दो दिनों में मौसम साफ हो जाएगा. कुम्हारों का कहना है कि मौसम में आए परिवर्तन के कारण उनके बनाए गए दीये ठीक ढंग से सूख नहीं पाए हैं. वैसे, ये कुम्हार दीपावली की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं. इन्हें सुकून है कि वे अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं.

बिजली के मशीन से भी दीये हो रहे हैं तैयार 

फुलवारीशरीफ के रामेश्वर पंडित बताते हैं कि वे करीब 20 -22 सालों से मिट्टी के दीये और बर्तन बना रहे हैं. पहले वे चाक पर काम करते थे, लेकिन अब बिजली के मशीन से दीये तैयार हो रहे हैं. मिट्टी और ईंधन की कीमत बढ़ने से दीयों की कीमत भी बढ़ गई है. स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाएं भी मिट्टी के दीये जलाने की अपील कर रही हैं. माना जाता है कि मिट्टी का दीया जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर हो जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीये जलाने की परंपरा वर्षों से रही है.

ये भी पढ़ेंः Chhath Puja 2024: CM नीतीश ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, घाटों पर व्रतियों के लिए विशेष सुविधा का निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget