एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024: CM नीतीश ने छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- सब कुछ बहुत अच्छा होगा

Patna Chhath Puja: मुख्यमंत्री में विशेष जहाज से गायघाट तक सभी घाटों का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल रहे.

Preparations For Chhath Puja 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार (26 अक्टूबर) को पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल मार्ग से दानापुर के नासरीगंज घाट से पटनासिटी के घाट तक का जायजा लिया. इस निरीक्षण में दौरान सभी सेक्टर के पदाधिकारी प्रमुख घाटों पर अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए.

सीएम ने जहाज से गायघाट तक सभी घाटों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री में विशेष जहाज से गायघाट तक सभी घाटों का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई अन्य मंत्री भी शामिल रहे. विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम नीतीश को छठ की तैयारियों से जुड़ी व्यवस्थाओं से अवगत कराया. दरअसल इस साल पटना में गंगा नदी का जलस्तर काफी अधिक है. वहीं, कुछ घाटों पर कीचड़ जैसी समस्या भी देखने को मिल रही है. सीएम नीतीश ने सभी व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों से तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा कि व्रतियों को हर प्रकार की सुविधा मिले.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सब कुछ बहुत बढ़िया है. आप लोग चिंता मत कीजिए. सभी घाटों पर लोग आसानी से पूजा कर सकेंगे. यही सब हम यह देखने यहां आए हैं. सब कुछ हो रहा है, चिंता की कोई बात नहीं है. सब कुछ बहुत बढ़िया होगा. 

छठ पर्व पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही सरकार

बता दें कि बिहार सरकार छठ पर्व की तैयारियों के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है. इस साल छठ पूजा के लिए पटना समेत सभी नगर निकायों को 25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है. इस राशि की मदद से सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, शौचालय, चेंजिंग रूम, स्ट्रीट लाइट, वॉच टावर समेत अन्य जरूरी काम करने के निर्देश मंत्री ने दिए हैं. पांच नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी. छह नवंबर को छठव्रती खरना करेंगे, जबकि सात नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य यानी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. चार दिवसीय छठ पर्व का समापन आठ नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा. छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से मुसतैद है. घाटों पर सभी तरह के इंतजमात किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget