एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर बिहार कांग्रेस प्रभारी का विवादित बयान, कहा- राम का नाम मत करो बदनाम

बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि पीएम मोदी रावण के पथ पर चल रहे हैं. लेकिन जब उन्होंने राम के नाम पर वोट मांगा है तो वो राम बनकर दिखाएं. यहां तक पहुंचने के बाद वो अब राम के नाम को बदनाम न करें.

गया: बिहार के गया जिले के राजेन्द्र आश्रम स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया. वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश के किसानों को बल देने आवश्यकता है. पार्टी 25 जनवरी से किसान सत्याग्रह शुरू करने जा रही है, जो राज्य स्तर से प्रखण्ड स्तर पर शुरू किया जाना है. इसके पूर्व पद यात्रा की जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या किसानों की मांग पूरा करने से उनकी इज्जत चली जाएगी? उन्होंने कहा कि पीएम रावण के पथ पर चल रहे हैं. लेकिन जब उन्होंने राम के नाम पर वोट मांगा है तो वो राम बनकर दिखाएं. यहां तक पहुंचने के बाद वो अब राम के नाम को बदनाम न करें.

उन्होंने कहा कि आज ये लोग किसानों को देशद्रोही कह रहे हैं. तो क्या देश में आजादी लाने वाले यही लोग थे? 26 जनवरी को गांधी जी और तिरंगा को जिसने अपमानित करने का काम किया वो देश द्रोही हैं. लेकिन उन्हें क्यों छोड़ा जा रहा है? क्या पुलिस की सुरक्षा कमजोर है? सरकार को इसका जबाब देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज बिहार में किसानों को एमएसपी का लाभ नहीं मिला रहा है. वर्षों से चली आ रही गन्ना की कीमतों पर आज भी किसान गन्ना बेचने को मजबूर हैं. कृषि कानून के संबंध में उन्होंने कहा कि यह देश और किसान को गुलाम बनाने का कानून है. अब वो समय दूर नहीं कि बिहार के किसान दिल्ली तक पैदल जाएंगे. यह रावनरूपी व्यवहार वाले पीएम किसानों को कीड़ा-मकोड़ा समझ रहे हैं.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह लंपट लोग राम के नाम पर वोट मांगने आते हैं. रामभक्त और राम को पूजने वाले तो किसान भी हैं, तो ये उनकी बात क्यों नहीं मान रहे ? उन्होंने कहा कि ये सारी मीडिया को गोद मे लेकर चलने वाली यह सरकार है. ऐसे में इस सरकार के विरोध में 25 फरवरी से सत्याग्रह, जेल भरो आंदोलन, आमरण अनशन, धरना प्रदर्शन, बिहार बन्द सब कुछ किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget