एक्सप्लोरर

'JDU और TDP जैसे दल वास्तव में…', वक्फ बिल के समर्थन पर फूटा अब इस नेता का गुस्सा

Waqf Bill: दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए एक के बाद एक मुद्दे खोजती रहती है. इस प्रक्रिया में संविधान को नष्ट करने के साथ ही गणतंत्र को कमजोर करती है.

Waqf Amendment Bill: भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने गुरुवार (03 अप्रैल) को आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ एनडीए के सहयोगी दलों जेडीयू और टीडीपी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर बीजेपी साथ मिलकर काम किया. आरोप लगाया कि विवादास्पद विधेयक मुस्लिम समुदाय की पहचान, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक स्वायत्तता के लिए एक बड़ा झटका है.

'जेडीयू और टीडीपी जैसे दल साजिश में शामिल'

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि वक्फ (संशोधन) विधेयक 12 घंटे की लंबी बहस के बाद लोकसभा में पारित हो गया. फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "अल्पसंख्यकों के अधिकार अंबेडकर के लोकतांत्रिक गणराज्य के विचार के केंद्र में हैं. जेडीयू और टीडीपी जैसे दल वास्तव में इस संविधान विरोधी साजिश में शामिल हैं, जिन्होंने अल्पसंख्यक अधिकारों पर हमले में बीजेपी के साथ सहयोग किया है. वे बेनकाब हो चुके हैं और लोगों द्वारा उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा."

आगे कहा, "बीजेपी, जिसके पास लोकसभा में बहुमत नहीं है, सत्ता में बने रहने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नीत टीडीपी के समर्थन पर निर्भर है. वक्फ बोर्ड मुस्लिम धर्मार्थ भूमि और धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्थानों की लगभग पूरी शृंखला से संबंधित है. संशोधन के बाद, ऐसी सभी भूमि और संस्थानों को पंजीकृत करने की आवश्यकता होगी और हर विवाद या मुकदमे का फैसला राज्य के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा."

दूसरी ओर आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए एक के बाद एक मुद्दे खोजती रहती है और इस प्रक्रिया में संविधान को नष्ट करने के साथ ही गणतंत्र को कमजोर करती है. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) ने नागरिकता के मामले में मुसलमानों को अलग-थलग कर दिया है, जो धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करने के संवैधानिक सिद्धांत का उल्लंघन है.

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार को डबल झटका, कासिम अंसारी के बाद JDU के एक और नेता का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे
तेज प्रताप यादव का विरोधियों पर हमला, बोले- जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget