एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार को डबल झटका, कासिम अंसारी के बाद JDU के एक और नेता का इस्तीफा

Shahnawaz Malik Resign: मो. शाहनवाज मलिक जमुई के जिलाध्यक्ष थे. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी थे. जेडीयू ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है और इस्तीफे के पीछे का कारण यही है.

Shahnawaz Malik Resign: ऐसा लग रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन कर गलती कर दी है. मोहम्मद कासिम अंसारी के बाद जेडीयू के नेता मोहम्मद शाहनवाज मलिक ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे जमुई के जिलाध्यक्ष थे. अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव भी थे. जेडीयू ने वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है और इस्तीफे के पीछे का कारण यही है.

शाहनवाज मलिक ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह त्यागपत्र लिखा है. उन्होंने पार्टी के प्राथमिक सदस्य एवं अन्य जिम्मेदारियों से इस्तीफा दिया है. शाहनवाज मलिक ने इसकी जानकारी (कॉपी की प्रतिलिपि) जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी दी है. पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अंसारी को भी इसके बारे में लिखित तौर पर बताया है. 

मलिक ने क्या है लिखा है पत्र में?

इस्तीफा वाला पत्र गुरुवार (03 अप्रैल, 2025) की तारीख का है. जेडीयू नेता और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मोहम्मद कासिम ने अपने इस्तीफे में जो बात लिखी थी वही बात शाहनवाज मलिक ने भी लिखी है. कहा जाए तो पूरी लाइन ही वही है. सीएम नीतीश कुमार के लिए मलिक ने त्यागपत्र में लिखा है, "हम जैसे लाखों-करोड़ों भारतीय मुसलमानों का अटूट विश्वास था कि आप विशुद्ध रूप से सेक्युलर विचारधारा के ध्वजवाहक हैं, लेकिन अब यह यकीन टूट गया है."

'जेडीयू और नीतीश कुमार दोनों को अलविदा कहता हूं'

शाहनवाज मलिक ने कहा कि नीतीश कुमार ने वक्फ पर समर्थन दिया है यह बहुत ही अफसोस की बात है. इसके चलते मैं आज इस्तीफा दे रहा हूं. जिस तरह से ललन सिंह ने तेवर के साथ अपनी बात रखी है यह हम लोगों के लिए बहुत ही दुखद है. बहुत इंतजार के बाद, बहुत उम्मीद के बाद, सारी बात सामने आने के बाद हम मुसलमानों का दिल टूटा है. जेडीयू और नीतीश कुमार दोनों को अलविदा कहता हूं.

यह भी पढ़ें- वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी में कलह! JDU के इस नेता दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget