एक्सप्लोरर

दिलीप जायसवाल फिर से चुने गए बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष, मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

Dilip Jaiswal: पिछले दिनों राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले दिलीप जायसवाल बिहार बीजेपी के अध्यक्ष बने रहेंगे. इस पर बीजेपी के तमाम नेताओं ने खुशी जताई है.

Bihar News: बिहार बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय मंत्री और चुनावी पर्यवेक्षक के तौर पर बिहार आए मनोहर लाल खट्टर ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिलीप जायसवाल के नाम पर मुहर लगाई है. दिलीप जायसवाल बीते दिनों ही 'वन मैन वन पद' के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. अब वह सिर्फ विधान परिषद सदस्य हैं तो वहीं पार्टी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं. अब इस पद को लेकर पार्टी की ओर से अंतिम मुहर लग गई है. वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.

बैठक से पहले तमाम नेताओं की आई प्रतिक्रिया

इससे पहले बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आज 'संगठन पर्व' का आखिरी चरण है. प्रदेश परिषद की बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का चयन होगा. साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय परिषद के सद्स्यों का भी चुनाव होगा. आज दो प्रक्रिया है एक प्रदेश की घोषणा ताजपोशी और इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चयन. 

बिहार के मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता खुश और उत्साहित हैं. हमारे नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया आज पूरी होने वाली है. नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा का चुनाव होगा. संपूर्ण एनडीए गठबंधन पार्टियां बीजेपी के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी और बिहार की जनता से आर्शीवाद से हम फिर से चुनाव जीतेंगे. 

एक अन्य सवाल पर जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है. राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व चल रहा है. हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. मंडल-प्रखंड, जिलों का चुनाव समपन्न हो चुका है. बिहार के अलावा विभिन्न राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं. ये पूरे तीन वर्ष का कार्यकाल नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए होगा.

बिहार सरकार में मंत्री व बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव हो रहा है और राज्य भर से पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता यहां आए हैं. दिलीप जायसवाल फिर से हमारे प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. कोसी-सीमांचल में उत्साह का माहौल है. दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष रहने से हमारी पार्टी और मजबूत होगी. हम 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha Live: 'आज वोटिंग हुई तो सरकार गिर सकती है', सदन में RJD विधायक ने क्यों कही ऐसी बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget