एक्सप्लोरर

बाबा बागेश्वर को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, कांग्रेस नेता राजेश राठौड़ बोले- 'संत जब-जब...'

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने धर्म का प्रचार कर सकता है. देश में कहीं भी कोई किसी को जाने से नहीं रोक सकता. यह देश सभी का है किसी की बापौती नही है.

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि सत्संग और सियासत दोनों दो बात है. संतों का सत्संग से लगाव रहता है और सियासी लोगों का राजनीतिक बयान से. धीरेंद्र शास्त्री जितने दिन चाहे बिहार में रहे हम तो चाहेंगे कि बिहार से वो जाए ही नहीं. सत्संग करें, सनातनियों और आम आदमी में सद्भावना कायम करें लेकिन सियासी बयान से बचे.

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि सियासी लोगों को भी चाहिए कि संतों पर बयानबाजी न करें. लेकिन इसके लिए सबसे बड़ा आदर्श संत होंगे कि वो सत्संग छोड़कर सियासी बयानबाजी न करे. क्योंकि संतों का सम्मान सनातन में बहुत ज्यादा है भारत में बहुत ज्यादा है और बिहार में सबसे ज्यादा है. ये भारत ऋषि-मुनियों का रहा है संतों का रहा है. संत जब-जब सियासत में पड़ा है उनकी भी आलोचना हुई है और सियासी लोगों की भी आलोचना हुई है. राजेश राठौड़ ने कहा कि सत्संग करने वाले सभी धर्म शास्त्रीयों से आग्रह है कि वो सत्संग करें ताकि सनातनी ही नहीं हर आवाम उनके प्रति आदर का भाव रखे. 

‘कोई भी व्यक्ति अपने धर्म का प्रचार कर सकता है’
वहीं बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  ने ठीक ही कहा है कि उन्हें बिहार आने से कोई रोक नहीं सकता. जो लोग संविधान लेकर घूमते हैं उसी में लिखा हुआ है, अभिव्यक्ति की आजादी. हर किसी को अपने पंथ और मजहब को मानने का अधिकार है. कोई भी व्यक्ति अपने धर्म का प्रचार कर सकता है. अपने पंथ का प्रचार कर सकता है अपनी पूजा-पंथी का प्रचार कर सकता है. उन्होंने जो कहा वो ठीक कहा कि किसी की मां ने इतना दूध नहीं पिलाया है जो देश में कहीं भी किसी को जाने से रोक सके. यह देश सभी का है किसी की बापौती नही है.

‘धर्म का विरोध करने से उस धर्म का प्रचार बढ़ता है’
अरविंद सिंह ने आगे कहा कि जो लोग फ्रस्ट्रेशन के शिकार हैं उनका कोई जवाब नहीं है. ऐसे लोगों के लिए मानसिक आरोग्यशाला में जगह है वह मानसिक आरोग्यशाला में जाकर अपना इलाज कराए. किसी भी धर्म का विरोध करने से उस धर्म का प्रचार बढ़ता है. हम सब सनातनी हैं हम लोग बागेश्वर धाम सरकार का स्वागत और अभिनंदन करते हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में नौकरियों की भरमार! 51 हजार से अधिक शिक्षकों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget