एक्सप्लोरर

DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने की SC के फैसले की तारीफ, कहा- अब निश्चित रूप से होगा न्याय

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि पूरा देश इस खबर का इंतजार कर रहा था. हमलोगों पर आरोप लगाया जा रहा था कि आपने क्यों लड़ाई लड़ने की कोशिश की. हमें अनुसंधान नहीं करने दिया जा रहा था. लेकिन अब निश्चित रूप से न्याय होगा.

पटना: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अभिनेता सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी. मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने से बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय काफी खुश हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, " मैं बहुत खुश हूं अन्याय के ऊपर न्याय की जीत है. ये 130 करोड़ भारतीय की भावनाओं की जीत है. सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से देश के 130 करोड़ देश के जनता के दिल में सर्वोच्च न्यायालय के लिए जो आस्था पहले से थी वो और ज्यादा दृढ़ हुई है. आम जनता का लोकतंत्र में विश्वास दृढ़ हुआ है और अब लोगों में ये उम्मीद बनी है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में निश्चित रूप से न्याय होगा."

उन्होंने कहा, " पूरा देश इस खबर का इंतजार कर रहा था. हमलोगों पर आरोप लगाया जा रहा था कि आपने क्यों लड़ाई लड़ने की कोशिश की. हमें अनुसंधान नहीं करने दिया जा रहा था और हमने जब अपने आईपीएस ऑफिसर को भेजा तो उसको क्वारंटाइन कर दिया गया कैदी की तरह. उसी से लोगों को लग रहा था कि कुछ गड़बड़ है. हमलोग ने जो भी कम किया कानूनी रूप से संवैधानिक रूप से सही काम किया है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसपर मुहर लगा दी है. हमलोग आगे यहीं उम्मीद करते हैं कि लोग धीरज के साथ इंतजार करें."

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, " मुंबई पुलिस का रवैया गैरकानूनी था. मेरे अफसर अनुसंधान के लिए गए और उन्होंने उसे आधी रात में क्वारंटाइन कर दिया कैदी की तरह यह सही नहीं था.''

उन्होंने कहा, " नतीजा आएगा निश्चित रूप से आएगा क्योंकि ये एक आदमी और एक परिवार की लड़ाई नहीं, ये गुप्तेश्वर पांडे की अपनी लड़ाई नहीं, ये हिंदुस्तान के 130 करोड़ जनता जो न्याय चाहती हैं उन सब की लड़ाई है. किसी राजनैतिक व्यक्ति के आरोप का जवाब देना मेरे लिए उचित नहीं, उसपर मुझे कुछ नहीं कहना है. सर्वोच्च न्यायालय ने हमलोग के स्टैंड को प्रमाणित किया कि हम सही थे और उस बात की खुशी है. यह पूरे देश को पता चला कि बिहार पुलिस गलत नहीं थी. हम सही इंटेंशन से सही दिशा में सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए काम कर रहे थे.

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, " कुछ लोगों को बेचैनी थी कि कहीं उनका पोल न खुल जाए. इसलिए लोगों ने इसमें बहुत ज्यादा समय लगाया. केस की प्रकृति पर समय निर्भर करता है. इस केस का समय निर्धारित नहीं किया जा सकता क्योंकि ये बहुत ही हाईप्रोफाइल केस है और पूरे देश की नजर इसपर है. एक बहुत ही प्रोफेशनल एजेंसी जांच कर रही है. सुप्रीम कोर्ट इसकी मोनिटरिंग कर रही है. ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हुआ है, इसलिए मुझे विश्वास है कि केस में जो सत्य होगा वो सामने आएगा."

सीएम नीतीश कुमार और रिया चक्रवर्ती के कमेंट करने के सवाल पर उन्होंने कहा, " बिहार के मुख्यमंत्री पर कमेंट करने का औकात रिया चक्रवर्ती में नहीं है." उन्होंने कहा कि पटना पुलिस कानूनी तरीके से सही काम कर रही थी और बिहार के मुख्यमंत्री ने जो स्पोर्ट किया आज सुशांत को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है. इस मुकाम तक ये जांच पहुंची है तो बिहार के मुख्यमंत्री के कारण.

वहीं केस की सच्चाई कब तब सामने आएगी इस संबंध में उन्होंने कहा, " हर केस का चरित्र, उसका नेचर, उसके अनुसंधान और साक्ष्य के संकलन का तरीका अलग-अलग होता है. इसलिए इस केस का निर्णय कबतक होगा ये अभी नहीं कहा जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget