एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas: तेजस्वी ने भी दिया चंद्रशेखर का ही साथ, कहा- महागठबंधन को तोड़ने की साजिश रच रही BJP

Tejashwi Yadav Statement: शिक्षा मंत्री के दिए गए बयान को लेकर महागठबंधन और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने रविवार को बयान दिया है.

पटना: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) पर शिक्षा मंत्री के दिए गए बयान के बाद आरजेडी (RJD) और जेडीयू (JDU) के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी. इस दौरान कहा जा रहा था कि जेडीयू और आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, इस सवाल पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (TeajashwiYadav) ने रविवार को कहा कि ये सब बीजेपी की (BJP) एक सोची समझी राजनीतिक साजिश है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कभी उपराष्ट्रपति, कभी राज्यपाल, कभी केंद्रीय मंत्री बनाने की अफवाह फैलाई जा रही थी. इन्हीं लोगों द्वारा कभी जेडीयू को तोड़ने की साज़िश रची जा रही थी. यह सब बीजेपी समर्थित मीडिया और बीजेपी माइंडेड लोग कर रहे थे. महागठबंधन टूटने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

'सब जानते हैं कि जनता किसके साथ है'

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार है और महागठबंधन सरकार ने अपने एजेंडे के तहत नौकरियां देने, जातिगत जनगणना कराने का कार्य शुरू किया है वही लोग फिर से साजिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री और हम सब इन सभी बातों को समझते हैं और उन लोगों को पहचानते हैं. बिहार में महागठबंधन के शीर्ष नेता हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. सब जानते हैं कि जनता किसके साथ है. बिहार की जनता नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के साथ है ना की बयानवीर चर्चित नेताओं के साथ है.

वास्तविक मुद्दों पर बहस होनी चाहिए- तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि हम सबों को सभी जाति-धर्मों और ग्रंथों का सम्मान करना चाहिए. ग्रंथों और धर्म की बजाय वास्तविक मुद्दों पर बहस होनी चाहिए. धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए तभी हम जनता के असल मुद्दों पर बात कर पायेंगे. मंदिर -मस्जिद, हिंदू-मुस्लिम ये सब बीजेपी और बीजेपी समर्थित मीडिया के मुद्दे हैं. चर्चा रोजी-रोटी, शिक्षा-चिकित्सा, विकास और जनकल्याण पर होनी चाहिए. धर्म और ग्रंथ पर नहीं होनी चाहिए.

'बीजेपी के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे'

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि संविधान हमें बोलने की आजादी देता है, महंगाई और बेरोजगारी की बात कोई क्यों नहीं करता? बीजेपी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. वे जो चाहें कर सकते हैं लेकिन महागठबंधन नहीं टूटने वाला है. महागठबंधन सरकार आदरणीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बहुत ही अच्छे तरीके से मजबूती से कार्य कर रही है. बिहार में बीजेपी के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: महागठबंधन में महाभारत! जेडीयू को लेकर RJD में भारी बौखलाहट, अब पार्टी की ओर से आया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget