एक्सप्लोरर

दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ में मोतिहारी की बेबी कुमारी की मौत, शव पहुंचा तो परिवार में मचा कोहराम

Delhi Stampede: बेबी कुमारी अपनी चाची शारदा देवी और चचेरी बहन के साथ कुंभ स्नान के लिए निकली थी, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के दौरान मची भगदड़ में उसकी जान चली गई.

Delhi Railway Station Stampede: महाकुंभ स्नान के लिए गई मोतिहारी की 19 साल की बेबी कुमारी की दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में मौत हो गई थी. शव घर आने के बाद सोमवार को दाहसंस्कार हुआ, इस दौरान पूरा मोतिहारी शोक में डूब गया. उधर मृतका बेबी कुमारी की चचेरी छोटी बहन दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ में बुरी तरह घायल है.

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल 

बेबी कुमारी कुल पांच बहन हैं, जिसमें सबसे छोटी बेबी कुमारी थीं. चार बहनों की शादी हो चुकी है. मृतका बेबी कुमारी का शव रविवार की देर रात मोतिहारी स्थित वार्ड नंबर 22 में घर पहुंचते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया. बेबी कुमारी को देखने के लिए घर पर भारी भीड़ उमड़ गई. घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मोतिहारी के वार्ड नंबर 22 के बाजार समिति स्थित प्रभु साह के परिवार के साथ ये घटना घटी है. वहीं प्रभु साह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं इंटर पास करने के बाद बेबी कुमारी अपने पिता के साथ बिजवासन में रहने लगी थी. दिल्ली के उद्योग बिहार स्थित एक निजी कंपनी में काम कर रही थी.

बेबी कुमारी शनिवार को अपनी चाची शारदा देवी और चचेरी बहन खुशी कुमारी के साथ कुंभ स्नान के लिए निकली थी, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के दौरान मची भगदड़ में उसकी जान चली गई. मृतका बेबी की मां गायत्री देवी खुद कुंभ स्नान एवं बेटी से मुलाकात करने के लिए मोतिहारी से निकल चुकी थीं. मौत की खबर मिलते ही मुजफ्फरपुर से रोते बिलखते वह मोतिहारी घर वापस आ गईं.

पिता ने हादसे को बताया प्रशासनिक लापरवाही

वहीं पिता प्रभु साह ने अपनी दुखद घड़ी में हादसा को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है. कुंभ जैसे बड़े आयोजन में भीड़ नियंत्रण का पुख्ता इंतजाम नहीं है, जिसमें उनकी मासूम बेटी जान चली गई. परिवारों के अनुसार बेबी कुमारी घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दिल्ली में नौकरी कर रही थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. परिवार सरकार से न्याय एवं सहायता की गुहार लगा रहा है.

ये भी पढ़ेंः BPSC Student Protest: 'पुष्पा नहीं बिहारी हैं लोग, झुका के रहेंगे!', गर्दनीबाग में छात्रों के साथ खान सर की ललकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget