एक्सप्लोरर

BPSC Student Protest: 'पुष्पा नहीं बिहारी हैं लोग, झुका के रहेंगे!', गर्दनीबाग में छात्रों के साथ खान सर की ललकार

Khan Sir: पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शनकारियों ने बीपीएससी के अध्यक्ष मनु भाई परमार के खिलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी की. धरनास्थल पर हजारों छात्र-छात्राओं की भीड़ ने 'मनुभाई हाय-हाय!' के नारे लगाए.

BPSC Students Movement: पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर बीपीएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है. 13 दिसंबर 2024 को हुई बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द कर री-एग्जाम की मांग को लेकर छात्र दो महीने से संघर्षरत हैं. सोमवार को इस आंदोलन को नई धार देने के लिए चर्चित शिक्षक ख़ान सर (Khan Sir) छात्रों के बीच पहुंचे. मंच से ख़ान सर ने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा, 'पुष्पा नहीं हैं बिहारी लोग'. पुष्पा कहता है ‘झुकेगा नहीं’, लेकिन बिहारी कहते हैं ‘झुका के रहेंगे’! इस बीच 'मनुभाई हाय-हाय!' के नारों से गर्दनीबाग गूंजता रहा. 
 
प्रदर्शनकारियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अध्यक्ष मनु भाई परमार के खिलाफ़ ज़ोरदार नारेबाज़ी की. धरना स्थल पर हजारों छात्र-छात्राओं की भीड़ 'मनुभाई हाय-हाय!' के नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट कर रही थी. खान सर ने कहा, 'गया और नवादा की ट्रेजरी की जांच कीजिए. परीक्षा में गड़बड़ी की इतनी शिकायतों के बावजूद सरकार अगर अब भी नहीं सुन रही, तो इसे बहरा घोषित कर देना चाहिए.' उन्होंने चेतावनी दी कि गली-गली बताया जाएगा कि यह सरकार हमारे भविष्य पर थूक रही है! 
 
क्या है छात्रों की चार प्रमुख मांगें?  
 
1. री-एग्जाम हो 
 2. बीपीएससी अध्यक्ष मनु भाई परमार इस्तीफा दें 
 3. भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए 
 4. लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मी माफ़ी मांगें 
 
 ख़ान सर ने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किया गया यह खिलवाड़ असहनीय है. उन्होंने महिला अभ्यर्थियों से अपील की. “लड़कियों ने राखी बांधी है, यह कर्ज़ है भाई पर बहन का. याद रखना, दहेज की गाड़ी नहीं, सरकारी गाड़ी चाहिए! 
 
'री-एग्जाम के बाद बताशा खिलाएंगे!'
 
गर्दनीबाग में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुट चुके हैं और पूरे पटना से युवा इस विरोध में शामिल हो रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे री-एग्जाम लेकर ही दम लेंगे! सरकार के खिलाफ इस जबरदस्त आक्रोश और एकजुटता को देखकर यह साफ है कि जब तक बीपीएससी परीक्षा दोबारा नहीं होती, यह आंदोलन और तेज़ होता रहेगा.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget