एक्सप्लोरर

Delhi Polls 2025: 'अरविंद केजरीवाल जी को लगता है…', EVM पर उठा सवाल तो भड़के ललन सिंह, जानें क्या कहा

Delhi Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि इस देश में ईवीएम को लाया किसने? ईवीएम को इस देश में कांग्रेस पार्टी लेकर आई. अब हार रहे हैं तो पहले से कुछ भूमिका बना रहे हैं.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 70 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम पर बहस हो रही है. बीते सोमवार (03 फरवरी) को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ये लोग (बीजेपी) मशीनों में 10 फीसद वोट की गड़बड़ी कर सकते हैं. इसलिए झाड़ू को इतना वोट दें कि आम आदमी पार्टी को 10 फीसद से ज्यादा की लीड मिल जाए. केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने पलटवार किया है.

ललन सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि अब वो मान लिए हैं कि दिल्ली का चुनाव वो हार रहे हैं. वो खुद भी हार रहे हैं और उनके मनीष सिसोदिया जी भी हार रहे हैं. जब उनको लग गया पहले कि अब हार रहे हैं तो पहले से कुछ भूमिका बना रहे हैं."

'...तो इसलिए इन लोगों की आदत है'

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आगे कहा, "बंगाल में जीत जाइए तो ईवीएम ठीक है. तेलंगाना में जीत जाइए तो ईवीएम ठीक है. कर्नाटक में जीत जाइए तो ईवीएम ठीक है. हरियाणा में हार जाइए तो ईवीएम खराब है? महाराष्ट्र में हार जाइए तो ईवीएम खराब है? इस देश में ईवीएम को लाया किसने? ईवीएम को इस देश में कांग्रेस पार्टी लेकर आई… तो इसलिए इन लोगों की आदत है. जो संवैधानिक संस्थाएं हैं और देश के लोकतंत्र को कमजोर करने का और बदनाम करने का प्रयास है."

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा है?

अरविंद केजरीवाल ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग मुझसे एक ही बात कह रहे हैं कि हम वोट तो आपको देते हैं लेकिन पता नहीं जाता कहां है. चुनाव की मशीनों को संभाल लेना. ये मशीनें बहुत गड़बड़ हैं. इन लोगों ने इन मशीनों में बहुत गड़बड़ कर रखी है. मैं दिल्ली की जनता को कहना चाहता हूं कि सूत्रों से पता चला है कि ये मशीनों से 10 फीसद वोट की गड़बड़ी कर सकते हैं. आप इतना जमकर वोट देना, एक-एक वोट झाड़ू को देने के लिए निकलना चाहिए ताकि अगर हमारी 15 फीसद की लीड हो गई तो 5 फीसद से जीत जाएंगे. हर जगह 10 फीसद से ऊपर की लीड दे देना.

यह भी पढ़ें- Watch: विशेषाधिकार हनन नोटिस मिलने पर आया पप्पू यादव का रिएक्शन, कहा- 'मैं कभी…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget