एक्सप्लोरर

राज्यपाल से मिला BPSC छात्रों का शिष्टमंडल, संविधान के दायरे में न्याय होने का मिला आश्वासन

BPSC students: छात्रों ने कहा कि राज्यपाल ने हमे करीब 40-45 मिनिट का समय दिया और हमारी सारी बातें सुनी. हमारी मांगो को धैर्यपूर्वक सुना और न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त भी किया.

BPSC Students Met Bihar Governor: पटना जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर 2 जनवरी से लगातार आमरण अनशन पर हैं. इस दौरान छात्रों का एक शिष्टमंडल 13 जनवरी के दोपहर 2 बजे बिहार के राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचा. शिष्टमंडल में 12 छात्र शामिल थे, वहीं जन सुराज अध्यक्ष मनोज भारती भी छात्रों के साथ छात्रों की मांग के लिए राज्यपाल से मिले.

 राज्यपाल से मिले बीपीएससी छात्र

बाहर निकलते ही मनोज भारती ने मीडिया से संवाद किया और बताया कि राज्यपाल से 12 सदस्यों का शिष्टमंडल मिला और जिसमें से सुभाष ने सभी छात्रों की मांगों को राज्यपाल के सामने रखा. वहीं छात्र शिष्टमंडल सदस्य सुभाष ने बताया कि राज्यपाल ने हमे करीब 40-45 मिनिट का समय दिया और हमारी सारी बातें सुनी. हमारी मांगो को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वस्त भी किया है कि संवैधानिक दायरे में रहते हुए, संबंधित अधिकारी तक यह मामला पहुंचाया जाएगा और उम्मीद रखिए कि आगे न्याय जरूर होगा.

वहीं बीपीएससी छात्रों से राज्यपाल ने अपील की कि प्रशांत किशोर से अनशन समाप्त करने का निवेदन करें. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने प्रशांत किशोर की तबीयत पर भी चिंता जताई. पिछले 12 दिनों से प्रशांत किशोर अनशन पर बैठे हुए हैं. राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि आपलोग निवेदन करिए कि प्रशांत किशोर अपना अनशन खत्म कर दें क्योंकि स्वास्थ्य से बढ़ कर कुछ भी नहीं है.

राज्यपाल ने छात्रों से क्या कहा?

वहीं राज्यपाल ने छात्रों से यह भी कहा है कि प्रशांत किशोर का अनशन और छात्रों की मांगों को एक दूसरे से अलग रखिए, उनके अनशन को खत्म करवाने की कोशिश कीजिए. हम छात्रों की मांगों के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखकर भेज रहें हैं. आपको बता दें कि प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में 2 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं. अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. अब उनकी हालत में सुधार हुआ है, लेकिन उन्होंने अपना अनशन नहीं तोड़ा है. 

ये भी पढ़ेंः हो जाइए अलर्ट! पटना में 10 हजार वाहनों का रद्द होगा लाइसेंस, एक्शन में ट्रैफिक SP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget