मशहूर अर्थशास्त्री शैवाल गुप्ता का निधन, सीएम नीतीश समेत इन नेताओं ने जताया शोक
सीएम नीतीश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के कई आर्थिक सुधारों में शैवाल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वे आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाने जाते थे. उनके निधन से काफी मर्माहत हूं. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.

पटना: मशहूर अर्थशास्त्री, सेंटर फॉर इकॉनोमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनेंस के निदेशक और आद्री के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता का गुरुवार को निधन हो गया. बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में उन्होंने शाम के करीब सात बजे अंतिम सांस ली. 67 वर्षीय शैवाल बीते कुछ दिनों से बीमार थे. कुछ दिनों पहले ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनका निधन हो गया.
सीएम नीतीश ने व्यक्त की शोक संवेदना
इधर, उनके निधन पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि शैवाल गुप्ता ने बिहार ही नहीं देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थानों में प्रमुख भूमिका निमाई थी. उन्होंने बिहार में वित्त आयोग के सदस्य के साथ ही कई संस्थाओं को अपने अनुभवों का लाभ पहुंचाया था.
सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के कई आर्थिक सुधारों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. वे आर्थिक एवं राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर भी जाने जाते थे. उनके निधन से आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. शैवाल गुप्ता जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी.
शैवाल गुप्ता जी के निधन से मुझे गहरा सदमा पहुँचा है।मैं जब मुख्यमंत्री था तो मेरे हर वित्तीय फ़ैसलों में उनका अहम योगदान हुआ करता था। ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 28, 2021
पूर्व सीएम मांझी ने कही ये बात
इधर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर कहा कि शैवाल गुप्ता जी के निधन से मुझे गहरा सदमा पहुँचा है. मैं जब मुख्यमंत्री था तो मेरे हर वित्तीय फ़ैसलों में उनका अहम योगदान हुआ करता था. ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, आद्री के सदस्य सचिव श्री शैवाल गुप्ता जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। श्री शैवाल गुप्ता जी के योगदान को बिहार कभी भूल नहीं सकता, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे यहीं मेरी प्रार्थना है। ।।ॐ शांति ॐ।।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 28, 2021
वहीं, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, आद्री के सदस्य सचिव शैवाल गुप्ता जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. शैवाल गुप्ता जी के योगदान को बिहार कभी भूल नहीं सकता, उनका जाना अपूरणीय क्षति है. प्रभु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे यही मेरी प्रार्थना है. ॐ शांति ॐ.
यह भी पढ़ें -
बिहार के किसानों को नाराज नहीं करना चाहते हैं CM नीतीश कुमार, लिया ये अहम फैसला तेजस्वी के पटना पहुंचते ही एक्टिव हुआ महागठबंधन, राबड़ी देवी के आवास पर होगी अहम बैठक














